सोलह महाजनपद से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन | Gk Quiz (Set-2)

सोलह महाजनपद से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। -Buddhism Gk Quiz (set-2).

सोलह महाजनपद

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 2)

16. निम्नलिखित में कौन-सा एक, ईसा पूर्व 6ठी सदी में, प्रारंभ में भारत का सर्वाधिक गयी थी शक्तिशाली नगर राज्य था?

व्याख्या: मगध प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। आधुनिक पटना तथा गया जिला इसमें शामिल थे। इसकी राजधानी गिरिव्रज (वर्तमान राजगीर) पाटलिपुुुत्र थी। भगवान बुद्ध के पूर्व बृहद्रथ तथा जरासंध यहाँ के प्रतिष्ठित राजा थे। अभी इस नाम से बिहार में एक प्रंमडल है - मगध प्रमंडल।

17. निम्न में से कौन-सा एक सिकंदर के आक्रमण का प्रभाव नहीं था?

व्याख्या: झेलम नदी के किनारे सिकंदर को पंजाब के राजा पोरस का सामना करना पड़ा। सिकंदर ने पोरस को पराजित कर दिया, मगर उसके साहस से प्रभावित होकर उस का राज्य वापस कर दिया तथा पोरस सिकंदर का सहयोगी बन गया। सिकंदर की सेना ने व्यास (विपासा) नदी से आगे बढ़ने से इंकार कर दिया वह भारत में लगभग 19 महीने (326 ईसवी पूर्व से 325 ईसवी पूर्व तक) रहा।

18. निम्नलिखित में से किस राज्य में गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था नहीं थी ?

व्याख्या: मगध साम्राज्य में गणतंत्रात्मक शासन व्यवस्था नहीं थी। मगध प्राचीन भारत के 16 महाजनपदों में से एक था। आधुनिक पटना तथा गया जिला इसमें शामिल थे। इसकी राजधानी गिरिव्रज (वर्तमान राजगीर) पाटलिपुुुत्र थी। मगध प्राचीनकाल से ही राजनीतिक उत्थान, पतन एवं सामाजिक-धार्मिक जागृति का केन्द्र बिन्दु रहा है। मगध बुद्ध के समकालीन एक शक्‍तिकाली व संगठित राजतन्‍त्र था।

19. निम्नलिखित में से किसे 'सेनिया' (नियमित और स्थायी सेना रखनेवाला) कहा जाता था?

व्याख्या: जैन इतिहास में बिम्बिसार को सेनिया या श्रेनिका के नाम से भी जाना जाता था, जो मगध का राजा था और हर्यंक वंश का था।

20. निम्नलिखित में से किसे 'उग्रसेन’ (भयानक सेना का स्वामी) कहा जाता था?

व्याख्या: महापद्मनंद ने मगध साम्राज्य को सर्वाधिक विस्तार दिया और 'सर्वक्षत्रातक' एवं 'इकराट' की उपाधि धारण की। महापद्मनंद को 'उग्रसेन' (भयानक सेना का स्वामी) कहा जाता था।

21. डेरियस (दारयबाहु)-I ने 516 B.C.में सिंधु के तटवर्ती भू भाग को जीतकर उसे ईरान का 20वाँ क्षत्रपी (प्रांत) बनाया, उससे कितना राजस्व प्राप्त होता था?

व्याख्या: ईरान के हखमनी वंश के शासक 'डेरियस/दारयबाहु-I ने भारतीय भू-भाग को जीतने के बाद उसे फारस साम्राज्य का 20 वां प्रांत (क्षत्रपी) बनाया। यह साम्राज्य का सबसे अधिक आबादी वाला और उपजाऊ हिस्सा था। इस क्षेत्र से 360 टैलेन्ट (मुद्रा तथा भार का एक प्राचीन माप) सोना राजस्व के रूप में आता था, जी फारस के सभी एशियाई प्रान्तों से मिलने वाले कुल राजस्व का एक तिहाई था।

22. निम्नलिखित में से कौन सिकंदर के साथ भारत आने वाला इतिहासकार नहीं था ?

व्याख्या: सिकंदर के साथ नियाकर्स, आनेसिक्रटस, अरिस्टोबुलस भारत आये थे। हिरोडोटस को इतिहास का पिता भी कहा जाता है। हिस्टोरिका नामक पुस्तक जिसमें भारत और फारस के संबंधों का वर्णन है, हिरोडोटस द्वारा रचित है।

23. महाजनपद काल में श्रेणियों के संचालक को कहा जाता था-

व्याख्या: महाजनपद काल में श्रेणियों के संचालक को श्रेष्ठिन कहा जाता था। 'गृहपति' धनी किसान को कहते थे।

24. छठी शताब्दी ई. पू. का मत्स्य महाजनपद स्थित था -

व्याख्या: मत्स्य 16 महाजनपदों में से एक है। इसमें राजस्थान के अलवर, भरतपुर तथा जयपुर ज़िले के क्षेत्र शामिल थे। महाभारत काल का एक प्रसिद्ध जनपद जिसकी स्थिति अलवर-जयपुर के परिवर्ती प्रदेश में मानी गई है। इस देश में विराट का राज था तथा वहाँ की राजधानी उपप्लव नामक नगर में थी। विराट नगर मत्स्य देश का दूसरा प्रमुख नगर था।

25. निम्नलिखित में से किस नदी को पहले 'वितस्ता' नाम से जाना जाता था?

व्याख्या: वितस्ता झेलम नदी का वास्तविक नाम है। कश्मीरी भाषा में इसे व्यथ कहते हैं। इसका उद्भव वेरीनाग नामी नगर में है। झेलम नदी को ऋगवेद में वितास्ता नाम से जाना गया है।

26. ईरान के खमनी वंश के किस शासक ने भारतीय भू-भाग को जीतने के बाद उसे फारस साम्राज्य का 20वां प्रांत (क्षत्रपी) बनाया ?

व्याख्या: ईरान के हखमनी वंश के डेरियस / दारयबाहु-I शासक ने भारतीय भू-भाग को जीतने के बाद उसे फारस साम्राज्य का 20वां प्रांत (क्षत्रपी) बनाया।

27. नंद वंश का संस्थापक कौन था?

व्याख्या: नंदवंश प्राचीन भारत का सर्वाधिक शक्तिशाली एवं महान क्षत्रिय राजवंश था जिसने पाँचवीं-चौथी शताब्दी ईसा पूर्व उत्तरी भारत के विशाल भाग पर शासन किया। नंदवंश की स्थापना प्रथम चक्रवर्ती सम्राट क्षत्रिय महापद्मनंद ने की थी। भारतीय इतिहास में पहली बार एक ऐसे साम्राज्य की स्थापना हुई जिसकी सीमाएं गंगा के मैदानों को लांघ गई।

28. ग्रीक / यूनानी लेखकों द्वारा किसे 'अग्रमीज' / 'जैन्ड्रमीज' कहा गया?
29. निम्न में से कौन एक बौद्ध ग्रंथ सोलह महाजनपदों का उल्लेख करता है?

व्याख्या: अंगुत्तर निकाय में सोलह महाजनपदों की सूची मिलती हैं।
अंगुत्तरनिकाय एक महत्त्वपूर्ण बौद्ध ग्रंथ है। यह सुत्तपिटक के पाँच निकायों में से चौथा निकाय है। अंगुत्तरनिकाय में गौतम बुद्ध और उनके मुख्य शिष्यों के हजारों उपदेश संग्रहीत हैं। अंगुत्तरनिकाय का हिन्दी अनुवाद भदन्त आनन्द कौसल्यायन ने किया है जिसे महाबोधि सभा, कलकत्ता द्वारा प्रकाशित किया गया है।

30. किस प्रकार का मृदभांड (पॉटरी) भारत में द्वितीय नगरीकरण /शहरीकरण के प्रारम्भ का प्रतिक माना गया?

व्याख्या: उत्तरी काले पॉलिशदार मृदभांड (NBPW) – 1100 – 400 ई.पू.
1930 ई. में प्रथम स्थल तक्षशिला की खोज हुई।
अब तक 1500 स्थल खोजे गए जिसमें से 70 स्थलों की खुदाई हो चुकी है।
यह संस्कृति अनिवार्य रूप से लोहे से जुङी हुई है। ( ताँबा + लौहे के उपकरण भी प्राप्त हुए हैं)
यह संस्कृति आगे द्वितीय नगरीकरण (600ई.पू.) से जुङ गई। अर्थात इस ताम्र पाषाण संस्कृति के परवर्ती स्थलों से घेरेदार कुँए, पक्की ईंटे एवं नगरों से संबंध था।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.