यूरोपीय कंपनियों का आगमन से जुड़े MCQ प्रश्न और उत्तर - General Knowledge Quiz (Set-4)

भारत में यूरोपीय कंपनियों का आगमन से जुड़े 90 MCQ प्रश्न और उत्तर विस्तृत समाधान के साथ। Bharat me Europeans ka Aagman MCQ क्विज़ से अपनी आगामी परीक्षाओं जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC की तैयारी करें।

भारत में यूरोपीयों का आगमन

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 4)

व्याख्या: 1605 ई में डचों ने आंध्र प्रदेश के मुसलीपत्तनम में अपनी पहली फैक्ट्री स्थापित की। बाद में उन्होंने भारत के अन्य भागों में भी अपने व्यापारिक केंद्र स्थापित किये। कपास, अफीम, नील, रेशम और चावल वे प्रमुख भारतीय वस्तुएं है जिनका व्यापार डचों द्वारा किया जाता था।

व्याख्या: राल्फ फिच फतेहपुर सीकरी और आगरा पहुंचा। वह एक अंग्रेज व्यापारी था। उसने विभिन्न भागों का भ्रमण किया।

विलियम हाकिंस जहांगीर के दरबार में आने वाला पहला ब्रिटिश राजदूत था।

जॉन मिलडेनहाल ने सर्वप्रथम अकबर से गुजरात में व्यापार करने का फरमान प्राप्त किया था।

व्याख्या: 1599 ई. में इंगलैंड में एक मर्चेन्ट एडवेंचर्स नामक दल ने अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कंपनी अथवा दी गवर्नर एण्ड कंपनी ऑफ़ मर्चेंट्स ऑफ़ ट्रेडिंग इन टू द ईस्ट इंडीज' की स्थापना की। इस समय भारत का बादशाह अकबर था।

व्याख्या: 31 दिसम्बर, 1600 को रानी एलिजाबेथ ने एक रॉयल चार्टर (राजकीय अधिकार पत्र) जारी कर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी को पूर्वी देशों के साथ व्यापार करने का एकमात्र अधिकार दिया।

व्याख्या: ब्रिटिश "ईस्ट इंडिया कंपनी" ने 1761 में फ्रांसीसी से पुडुचेरी को जीत लिया था और फ्रांसीसी कंपनी सरकार को 1763 में पेरिस की संधि द्वारा बहाल किया, 1742 से 1763 तक इंग्लैंड और फ्रांसीसी युद्धों के दौरान पुडुचेरी का स्वामित्व कई बार बदला।

1850 के दशक के अंत में ब्रिटिश "ईस्ट इंडिया कंपनी" ने भारत पर नियंत्रण कर लिया, इसके बाद फ्रांसीसी "ईस्ट इंडिया कंपनी" को पुडुचेरी, माहे, यनम, कराईकल और चंद्रनगर में बसने की अनुमति दी गई।

व्याख्या: हॉकिंस, 'हेक्टर' नामक जहाज़ पर सवार होकर पूर्व की ओर ईस्ट इण्डिया कम्पनी की तीसरी यात्रा का संचालक था। बादशाह जहाँगीर के नाम इंग्लैण्ड के राजा 'जेम्स प्रथम' का पत्र लेकर वह 1608 ई. में भारत के सूरत में पहुँचा। वह मुग़ल दरबार में 1613 ई. तक रहा।

हॉकिन्स को जहाँगीर ने 'ख़ान' की उपाधि देकर सम्मानित किया। बादशाह के कहने से हॉकिंस ने एक 'आरमेनियाई' ईसाई लड़की से विवाह किया था।

व्याख्या: जहांगीर ने 6 फरवरी 1613 को एक फरमान जारी का अंग्रेजों को सूरत में एक स्थायी कोठी खोलने की अनुमति दी।

व्याख्या: थॉमस रो अथवा 'टॉमस रो' बादशाह जहाँगीर के शासनकाल में 1615 ई. में भारत आया था। इंग्लैण्ड के राजा से आज्ञा लेकर उसने कुछ लोगों को एकत्र कर ईस्ट इण्डिया कम्पनी की स्थापना की थी। थॉमस रो ने अजमेर के क़िले में जहाँगीर से मुलाकात की थी।

व्याख्या: 1661 ई. में पुर्तगाल के राजा ने अपनी बहन कैथरीन (बेंगाजा) की शादी इंगलैंड के राजा चार्ल्स II से की। इस उपलक्ष्य में उसने बम्बई चार्ल्स II को दहेज के रुप में दे दिया।

व्याख्या: मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय ने 1765 में ईस्ट इंडिया कंपनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी दी। बक्सर की लड़ाई अंग्रेजों और मीर कासिम, शुजा उद दौला जो अवध के नवाब थे और मुगल सम्राट शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना के बीच लड़ी गई थी।

यह लड़ाई अंग्रेजों ने जीती थी। अधिकार शाह आलम-द्वितीय द्वारा प्रदान किए गए थे।​

व्याख्या: 1632- अंग्रेजों ने गोलकुंडा के सुल्तान से एक निश्चित सीमा शुल्क के लिए गोलकुंडा राज्य में व्यापार करने का अधिकार प्राप्त कर गोल्डन फरमान प्राप्त किया। इस फ़रमान ने उन्हें मसूलिपट्टम में अपने कारखाने को फिर से खोलने की अनुमति दी और इससे कंपनी की स्थिति में सुधार हुआ।

व्याख्या: 1639 ई. में फ्रांसीसी डे नामक अंग्रेज को चंद्रगिरी के राजा से मद्रास पट्ठे अपर प्राप्त हो गया। यहीं पर अंग्रेजों ने 'फोर्टसेंट जार्ज' नामक किले की स्थापना की। 1641 ई. में कोरोमंडल तट पर फोर्ट सेंट जार्ज कम्पनी का मुख्यालय अर्थत कंपनी का पहला प्रेसीड़ेंसी बन गया। 1658 ई. तक बंगाल, बिहार उड़ीसा और कोरोमंडल की समस्त अंग्रेज फैक्ट्रियां फोर्ट सेंट जार्ज के अधीन आ गई।

व्याख्या: अंग्रेजों ने पूर्वी भारत में पहली बार उड़ीसा में महानदी के मुहाने (डेल्टा) पर हरिहरपुर, बालासोर एवं पीपली में फैक्ट्रियां 1633 ई. में स्थापित की।

व्याख्या: पॉन्डिचेरी भारत में एक केंद्र शासित प्रदेश है, पॉन्डिचेरी भारत में फ्रांसीसी उपनिवेश की राजधानी था। फ्रांसीसी ने 1673 में पॉन्डिचेरी पर अपना वर्चस्व स्थापित किया। फ्रेंच ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1674 में पॉन्डिचेरी में एक व्यापारिक केंद्र स्थापित किया। पॉन्डिचेरी का नाम 2006 में पुदुचेरी नाम दिया गया था।


Correct Answers:

CLOSE
0/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.