विजयनगर साम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Vijayanagara Empire GK Quiz (set-4)

विजयनगर साम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Vijayanagara Empire GK Quiz (set-4).

विजय नगर साम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 4)

46. विजयनगर के किस शासक ने विवाह कर जैसे अलोकप्रिय करों को समाप्त किया?

व्याख्या: कृष्ण देवराय ने बंजर और जंगली भूमि को कृषियोग्य बनाने की कोशिश की। उन्होंने विवाह कर जैसे अलोकप्रिय करों को समाप्त किया।6

47. कल्हण की 'राजतरंगिनी', जिसे 'सही अर्थों में पहला ऐतिहासिक ग्रंथ' होने का गौरव प्राप्त है, को किसने आगे बढ़ाया?

व्याख्या: कल्हण कश्मीरी इतिहासकार तथा विश्वविख्यात ग्रंथ राजतरंगिनी (1148-50 ई.) के रचयिता थे।
जोनराज भी कश्मीर के इतिहासकार थे। इनकी रचना को 'द्वितीय राजतरंगिणी' कहा जाता है।

48. अपनी 'मदुरा विजय' या 'वीर कम्पराय चरित' कृति में अपने पति के विजय अभियानों का वर्णन करने वाली कवयित्री थी

व्याख्या: अपनी 'मदुरा विजय' या 'वीर कम्पराय चरित' कृति में अपने पति के विजय अभियानों का वर्णन करने वाली कवयित्री गंगा देवी थी

49. बहमनी राज्य की स्थापना की थी

व्याख्या: बहमनी राज्य की स्थापना 1347 ई. में ‘‘अबुल हसन मुजफ्फर अलाउद्दीन बहमन शाह’’ (मूल नाम हसन गंगू) ने मुहम्मद बिन तुगलक के समय की थी।

50. वैदिक ग्रंथों के प्रसिद्ध भाष्यकार सायण निम्न में से किस एक काल में सक्रिय थे?

व्याख्या: सायण या आचार्य सायण (चौदहवीं सदी, मृत्यु 1387 इस्वी) वेदों के सर्वमान्य भाष्यकर्ता थे। सायण ने अनेक ग्रंथों का प्रणयन किया है, परंतु इनकी कीर्ति का मेरुदंड वेदभाष्य ही है। इनसे पहले किसी का लिखा, चारों वेदों का भाष्य नहीं मिलता। ये 24 वर्षों तक विजयनगर साम्राज्य के सेनापति एवं अमात्य रहे (1364-1387 इस्वी)।

51. 1565 ई० में कौन-सा प्रसिद्ध युद्ध हुआ?

व्याख्या: तालिकोट का युद्ध (23 जनवरी 1565 ई. ), दक्कन के सल्तनतों और विजयनगर साम्राज्य के बीच लड़ा गया था. विजयनगर साम्राज्य की यह लडाई राक्षस-तांगड़ी नामक गावं के नजदीक लड़ी गयी थी. इस युद्ध में विजय नगर साम्राज्य को हार का सामना करना पड़ा।

52. कश्मीर का शासक, जो ‘कश्मीर का अकबर' नाम से जाना जाता है, वह है-

व्याख्या: आबेदीन को कश्मीर का अकबर कहा जाता है।
आबेदीन पंद्रहवीं सदी में अपने भाई सिकंदर शाह के उत्तराधिकारी के रूप में गद्दी पर बैठा।

53. कृष्णदेव राय ने ‘आमुक्तमाल्यद' (काव्य) की रचना किस भाषा में की?

व्याख्या: ‘आमुक्तमाल्यद' पुस्तक नागरिक व सैनिक प्रशासन विषय से सम्बन्धित है। कृष्ण देवराय के शासन काल का प्रारम्भ 1509 ई. में होता है। यह तुलुव वंश का शासक था। इसके शासन काल में पुर्तगाली यात्री डोमिग्रा पायस विजयनगर आया था। कृष्ण देवराय ने तेलुगु में ‘आमुक्तमाल्यद' की रचना की थी।

54. कृष्णदेव राय का राजकवि था

व्याख्या: कृष्णदेव राय स्वयं एक महान विद्वान एवं कवि था। उसने तेलुगु भाषा में आमुक्तमाल्यदा नामक कविता लिखी। उसके दरबार में अनेक साहित्यकारों को संरक्षण प्रदान था। जिसमें तेलुगू कवि अल्लसानी पेद्दना राजकवि था।

55. इनमें से किसे 'आंध्रभोज' भी कहा जाता है?

व्याख्या: कृष्णदेव राय (1509-29) ने आन्ध्रभोज, अभिनव भोज, आंध्र पितामह आदि उपाधि धारण की।

56. विजयनगर के किस शासक को 'आन्ध्र पितामह' भी कहा जाता है?

व्याख्या: कृष्णदेव राय (1509-29) ने आन्ध्रभोज, अभिनव भोज, आंध्र पितामह आदि उपाधि धारण की।

57. किसका शासनकाल ‘तेलुगू साहित्य का क्लासिकी युग' माना जाता है?

व्याख्या: कृष्णदेव राय का शासनकाल तेलुगु साहित्य का क्लासिकी युग माना जाता है। उसके दरबार को तेलुगु इ आठ माहान विद्वान एवं कवी सुशोभित करते थे। इन्हें अष्ट दिग्गज भी कहा जाता था।

58. अहमदनगर के निजामशाही वंश का अंत कैसे हुआ?

व्याख्या: 1633 में चार महीने को घेराबंदी के बाद मुगल सेना ने दौलताबाद के किले पर कब्जा कर लिया। सुल्तान हुसैन को बंदी बनाकर ग्वालियर भेज दिया गया और फतह खां मुगल सेवा में नियुक्त हुआ। इस प्रकार अहमदनगर के निजामी शाही का अंत हो गया।

59. कृष्णदेव राय ने निम्नलिखित में से किसका निर्माण नहीं कराया?

व्याख्या: मीनाक्षी मंदिर - मदुरै का पुराना शहर 2500 वर्ष से अधिक पुराना है और इसका निर्माण पांडियन राजा कुलशेखर ने 6वीं शताब्‍दी में कराया था।

60. किस पुस्तक में कृष्णदेव राय अपनाये गये राजनीतिक-प्रशासनिक सिद्धांतों का वर्णन मिलता है?

व्याख्या: ‘आमुक्तमाल्यद' पुस्तक नागरिक व सैनिक प्रशासन विषय से सम्बन्धित है। कृष्ण देवराय के शासन काल का प्रारम्भ 1509 ई. में होता है। यह तुलुव वंश का शासक था। इसके शासन काल में पुर्तगाली यात्री डोमिग्रा पायस विजयनगर आया था। कृष्ण देवराय ने तेलुगु में ‘आमुक्तमाल्यद' की रचना की थी।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.