विजयनगर साम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Vijayanagara Empire GK Quiz (set-3)

विजयनगर साम्राज्य से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Vijayanagara Empire GK Quiz (set-3).

विजय नगर साम्राज्य

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 3)

31. बहमनी साम्राज्य का कितने राज्यों में विभाजन हुआ?

व्याख्या: बहमनी सल्तनत का अंतिम शासक कलीमुल्लाह था, उसने 1526 से लेकर 1538 ईसवी तक शासन किया। उसके कार्यकाल में बहमनी साम्राज्य पांच राज्यों बरार, बीजापुर, अहमदनगर, गोलकुंडा और बीदर में विभाजित हो गया था। बहमनी साम्राज्य से सबसे पहले बरार स्वतंत्र हुआ था। बरार की स्थापना फतहउल्ला इमाद शाह ने की थी।

32. बहमनी साम्राज्य से सबसे पहले कौन राज्य स्वतंत्र हुआ?

व्याख्या: बहमनी साम्राज्य से सबसे पहले बरार स्वतंत्र हुआ था। बरार की स्थापना फतहउल्ला इमाद शाह ने की थी। स्वतंत्र बरार राज्य पर सर्वप्रथम इमादशाही वंश ने शासन किया।

33. निम्नलिखित में से विजयनगर राज्य का प्रथम राजवंश कौन-सा था?

व्याख्या: विजयनगर साम्राज्य पर जिन राजवंशों ने शासन किया, वे निम्नलिखित हैं-

  1. संगम वंश - 1336-1485 ई.
  2. सालुव वंश - 1485-1505 ई.
  3. तुलुव वंश - 1505-1570 ई.
  4. अरविडु वंश - 1570-1650 ई.
34. विजयनगर के किस शासक की उपाधि 'गजबेतेकर' थी

व्याख्या: देवराय द्वितीय संगम वंश के महान् शासकों में था, उसे ‘इमादि देवराय’ भी कहा जाता था। एक अभिलेख में देवराय द्वितीय को ‘गजबेटकर’ (हाथियों का शिकारी) कहा गया है।

35. विजयनगर के किस शासक ने अपनी सेना में मुसलमानों की भर्ती किया, उन्हें जागीरें प्रदान की, एक मस्जिद का निर्माण करवाया तथा जो कुरान की एक प्रति अपने राजसिंहासन के सामने रखा करता था, वह था
36. विजयनगर के किस शासक ने वीदर के सुल्तान के रूप में महमूद शाह को पुनर्स्थापित करने के उपलक्ष्य में 'यवनराज्यस्थापनाचार्य' की उपाधि धारण की?

व्याख्या: कृष्ण देवराय की उपाधियाँ यवनराज्यस्थापनाचार्य, अभिनवभोज, आन्ध्रपितामह थीं।

37. किस विजयनगर सम्राट ने उम्मीत्तूर के विद्रोही सामंत गंगराय का दमन किया?
38. कृष्णदेव राय के शासनकाल में पहली बार विजयनगर और पुर्तगालियों के साथ मैत्री संबंध स्थापित हुआ। इसका क्या परिणाम हुआ / हुए?

व्याख्या: विजयनगर को घोड़े की पूर्ति का एकाधिकार मिला। पुर्तगालियों को व्यापारिक सुविधाएँ मिली। अनेक पुर्तगाली व्यापारियों व यात्रियों ने विजयनगर का भ्रमण पर आए

39. विजयनगर के राजा कृष्णदेव राय ने गोलकुंडा का युद्ध किस राजा के साथ लड़ा था?

व्याख्या: विजयनगर के सम्राट कृष्णदेव राय के उड़ीसा में व्यस्त होने के कारण गोलकुंडा के सुल्तान कुली कुतुबशाह ने विजयनगर के कुछ भाग को अपने अधीन कर लिया इसके अलावा उसने गजपति नेरश से कृष्णा और गोदावरी के कुछ भाग समर्पित करने को बाध्य किया। इससे क्रोधित होकर विजयनगर के सम्राट ने सालुव तिम्मा को गोलकुंडा को जीतने के लिए भेजा जिससे कुतुबशाही सेनाओं को बुरी तरह पराजित कर गोलकुंडा द्वारा अधिकृत पूर्वोक्त प्रदेशों पर अधिकार कर लिया। इस्माइल आदिल शाह बीजापुर का सुल्तान था जबकि कुतुबुद्दीन ऐबक गुलामवंश का शासक था।

40. विजयनगर के उस पहले शासक की पहचान करें जिसने बहमनियों से गोआ को छीना?

व्याख्या: हरिहर द्वितीय (1377-1404 ई.) बुक्का प्रथम का पुत्र तथा उत्तराधिकारी था। वह विजयनगर साम्राज्य का दूसरा राजा था। हरिहर द्वितीय सिंहासन पर 'महाराजाधिराज' की उपाधि ग्रहण करके बैठा था। उसने साम्राज्य की सीमा दक्षिण में त्रिचनापल्ली तक पहुँचा दी थी।

  1. हरिहर द्वितीय ने कनारा, मैसूर, त्रिचनापल्ली, कांची आदि प्रदेशों पर विजय प्राप्त की।
  2. बहमनी सुल्तानों के कई बड़े आक्रमणों को उसने विफल किया और उन्हें परास्त किया।
  3. उसकी सबसे बड़ी सफलता पश्चिम के बहमनी राज्य से बेलगाँव और गोवा छीनना था।
  4. हरिहर द्वितीय ने श्रीलंका के राजा से भी कर वसूल किया था।
41. विजयनगर साम्राज्य के वित्तीय व्यवस्था की मुख्य विशेषता क्या थी?

व्याख्या: विजयनगर साम्राज्य द्वारा वसूल किये जाने वाले विविध करों के नाम थे - 'कदमाई', 'मगमाइ', 'कनिक्कई', 'कत्तनम', 'कणम', 'वरम', 'भोगम', 'वारिपत्तम', 'इराई' और 'कत्तायम'। ‘शिष्ट’ नामक भूमिकर विजयनगर राज्य की आय का प्रमुख एवं सबसे बड़ा स्रोत था। राज्य उपज का 1/6 भाग कर के रूप में वसूल करता था।

42. 'अठवण' का क्या मतलब है?
43. वह युग्म, जो सुमेलित नहीं है, को इंगित कीजिए

व्याख्या: आदिल शाह बीजापुर सल्तनत के आदिल शाही वंश के राजा थे।

44. कृष्णदेव राय के दरबार में 'अष्टदिग्गज' कीन थे?

व्याख्या: अष्टदिग्गज अष्टदिग्गज विजयनगर राज्य के राजा कृष्णदेव राय के दरबार में विभूषित आठ कवियों के लिये प्रयुक्त शब्द है। कहा जाता है कि इस काल में तेलुगु साहित्य अपनी पराकाष्ठा तक पहुंच गया था। कृष्णदेव के दरबार में ये कवि साहित्य सभा के आठ स्तम्भ माने जाते थे।

45. शर्की सुल्तानों के शासनकाल में निम्न स्थानों में से किसे 'पूर्व का शीराज' या 'शीराज़-ए-हिन्द' कहा जाता था?

व्याख्या: भारत के उत्तर प्रदेश में स्थित जौनपुर जिले को शिराज-ए-हिंद नाम से जाना जाता था। शर्की शासक इब्राहीमशाल के शासनकाल में जौनपुर में साहित्य एवं स्थापत्यकला के विकास के कारण ही जौनपुर को भारत के सिराज के नाम से पुकारा जाता है।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.