संगम काल से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या | Sangam Kal Gk Quiz (set-2)

संगम काल से जुड़े ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं व्याख्या - Sangam Kal Gk Quiz (set-2).

संगम काल

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 2)

16. किस ऋषि के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने दक्षिण भारत का आर्यकरण किया, उन्हें आर्य बनाया?

व्याख्या: जिस समय उत्तर भारत मना आर्य लोग निवास कर रहे थे, उस समय दक्षिण द्रविड़ संस्कृति के प्रचार-प्रसार का केन्द्र बना हुआ था। ऐसा माना जाता है कि दक्षिण में आर्य संस्कृति अगस्त्य ऋषि द्वारा लाई गई थी।

17. स्ट्रेबो के अनुसार संगम युग के किस वंश के शासक ने रोमन सम्राट के दरबार में 20 ई० पू० के लगभग अपना एक दूत भेजा?

व्याख्या: स्ट्रेबो के अनुसार पांड्य नरेश ने रोमन सम्राट के दरबार में 20 ई० पू० के लगभग अपना एक दूत भेजा। स्ट्रेबो (Strabo) यूनानी भूगोलवेत्ता तथा इतिहासकार था। उनका जन्म एशिया माइनर के अमासिया स्थान में ईसा से लगभग 63 वर्ष पूर्व हुआ था। स्ट्रेबो ने अनेक यात्राएँ कीं किंतु जब 19 ई. में मरे तो रोम में रहते थे।

18. तिरुवल्लुवर की रचना 'कुरल' या 'मुप्पाल' को कहा जाता है

व्याख्या: तिरुवल्लुवर की रचना 'कुरल' या 'मुप्पाल' तमिल का बाइबिल कहा जाता है। तिरुवल्लुवर एक प्रख्यात तमिल कवि हैं जिन्होंने तमिल साहित्य में नीति पर आधारित कृति थिरूकुरल का सृजन किया। उन्हें थेवा पुलवर, वल्लुवर और पोयामोड़ी पुलवर जैसे अन्य नामों से भी जाना जाता है।

19. 'तमिल काव्य का इलियड' कहा जाता है -

व्याख्या: संगम काल के महाकाव्य 'शिलप्पदिकारम' और मणिमेकलई की रचना इलंगो औदिगल तथा मणिमेकलई की रचना इलंगो औंदिगल तथा मणिमेकलई की रचना सीतलैसत्तनार ने की थी।

20. 'तमिल काव्य का ओडिसी' कहा जाता है

व्याख्या: मणिमेकलई कवि चितलाई चतनार द्वारा रचित एक महाकाव्य है , जो कि आधुनिक तमिल साहित्य पाँच महाकाव्यों में से एक है। मणिमेकलई तीस छन्दों का काव्य है। यह एक अन्य पाँच महाकाव्यों में एक सिलापतिकाराम की ही उत्तर-कृति है जो कोवालन तथा माधवी की पुत्री की कथा बतलाती है जो बौद्ध भिक्षुणी बन गयी थी। इसे तमिल भाषा की ओडिशी भी कहा जाता है

21. पुहर कावेरीपट्टनम की स्थापना किसने की?

व्याख्या: पुहर कावेरीपट्टनम की स्थापना कारिकाल की। चोल वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक कारिकाल था। वह संगीत (सात स्वरों) का ज्ञाता एवं वैदिक धर्म का अनुयायी था। वह 190 ई. के आसपास गद्दी पर बैठा। उसके पास शक्तिशाली नौसेना थी। चोल वंश की राजधानी कावेरीपट्टनम थी। पत्तुपात्तु एक लम्बी कविता है, जिसमें कावेरीपट्टनम की चर्चा मिलती है।

22. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I (राज्य)
  1. चेर
  2. चोल
  3. पाण्ड्य
सूची-II (प्रख्यात शासक)
  1. शेनगुट्टवन
  2. कारिकल
  3. नेंडूजेलियन

व्याख्या: चेर वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक शेनगुट्टवन था , जिसे चन्द्रगुप्त प्रथम ने गुप्त सम्वत् की स्थापना लालचेर भी कहा जाता था।
चोल वंश का सबसे प्रसिद्ध शासक कारिकाल था। वह संगीत (सात स्वरों) का ज्ञाता एवं वैदिक धर्म का अनुयायी था। वह 190 ई. के आसपास गद्दी पर बैठा। उसके पास शक्तिशाली नौसेना थी।
नेंडूजेलियन प्रसिद्ध पांड्य शासक था, जिसने तलैयालंगानम का युद्ध जीता था। ''मदुरैकांजी' नामक की रचना में नेंडूजेलियन के कुशल प्रशासन की चर्चा मिलती है।

23. मुजरिस किस राज्य का प्रमुख बंदरगाह था?

व्याख्या: मुजरिस चेर राज्य का प्रमुख बंदरगाह था। मुजरिस एक ऐतिहासिक स्थान है जो केरल में पेरियार नदी के तट पर कोचीन के समीप बसा है। मुजरिस का प्राचीन नाम 'तिरुवेंचीकुलम' था। इसे 'मरिचीपत्तन' या 'मुरचीपत्तन' भी कहा गया है, जिसका अर्थ है- 'काली मिर्च का बन्दरगाह'।

24. किसके संबंध में यह कहावत है ‘जितनी जमीन में एक हाथी लेट सकता है उतनी जमीन सात आदमियों का पेट भर सकता है

व्याख्या: कावेरी नदी के किनारे बसा हुआ शहर तिरुचिरापल्ली हिन्दुओं का प्रसिद्ध तीर्थ स्थान है। कावेरी नदी के डेल्टा पर अच्छी खेती होती है।

25. प्लिनी के ग्रंथ एवं अज्ञात नामा लेखक के ग्रंथ पेरिप्लस के अनुसार मोती के सीप पाण्ड्य देश के किस क्षेत्र से निकलते थे?

व्याख्या: प्लिनी के ग्रंथ एवं अज्ञात नामा लेखक के ग्रंथ पेरिप्लस के अनुसार मोती के सीप पाण्ड्य देश के कोल्चै क्षेत्र से निकलते थे।

26. गाय या अन्य वस्तुओं के लिए लड़ते-लड़ते मरनेवाले वीरों के सम्मान में खड़े किये जानेवाले वीर-प्रस्तर को कहा जाता था

व्याख्या: गाय या अन्य वस्तुओं के लिए लड़ते-लड़ते मरनेवाले वीरों के सम्मान में खड़े किये जानेवाले वीर-प्रस्तर को वीरकल/नाडुकुल कहा जाता था।

27. प्राचीनतम तमिल देवता मुरुगन किस वैदिक देवता के सदृश्य हैं?

व्याख्या: प्राचीनतम तमिल देवता मुरुगन स्कंद / कार्तिकेय वैदिक देवता के सदृश्य हैं।

28. संगमकालीन साहित्य में 'कोन', 'को' एवं 'मन्नन' किसके लिए प्रयुक्त होते थे?

व्याख्या: संगम काल में राजा प्रशासन का मुख्य केन्द्र बिन्दु होता था। उसे तमिल शब्द में मन्नाम, बेन्दंन, कर्रावन या इरैवान, 'कोन', को आदर शब्दों से सम्बोधित किया जाता था।

29. निम्नलिखित में से कौन से संगमकालीन पत्तन पश्चिमी तट पर स्थित थे?
  1. कोरकै
  2. पुहर
  3. तोपडी
  4. मुशिरि
नीचे दिये कूट से सही उत्तर चुनिए:

व्याख्या: कोरकै पांड्यकालीन प्रमुख नगर एवं पत्तन था। पुहर चोलों का प्रमुख नगर था।

30. महाकाव्य 'शीलप्पकारम' किससे संबंधित है?

व्याख्या: शिलप्पदिकारम (अर्थ - 'पायल की कथा) तमिल साहित्य के पांच श्रेष्ठ महाकाव्यों में से एक है। इसे तमिल राष्ट्रीय काव्य माना गया है। कोच्चि निवासी जैन धर्म के एक कविराजकुमार इसके रचयिता माने जाते हैं।


Correct Answers:

CLOSE
/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.