सिन्धु या हड़प्पा सभ्यता से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न व्याख्या सहित | Hadappa Shabhyata Gk Quiz (set-3)

सिंधु घाटी या हड़प्पा सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। -Hadappa Sabhyata Gk Quiz (set-3).

हड़प्पा सभ्यता (2500 ई.पू. - 1750 ई.पू.)

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 3)

Q_41. हड़प्पा में एक उन्नत जल-प्रबंधन प्रणाली का पता चलता है

व्याख्या: धौलावीरा स्थल की खुदाई से एक विशाल सैन्धवकालीन नगर के अवशेष का और एक उन्नत जल प्रबन्धन प्रणाली का पता चला है। धौलावीरा गांव खडीर द्वीप के उत्तरी- पश्चिमी किनारे पर बसा है।

Q_42. हड़प्पा के मिट्टी के बर्तनों पर सामान्यतः किस रंग का उपयोग हुआ था?

व्याख्या: हड़प्पा का पुरास्थल पाकिस्तान के साहीवाल जिले में, रावी नदी के बायें तट पर, नदी से लगभग 3.60 किमी. हटकर स्थित है।

  • हड़प्पा के ध्वंशावशेषों के विषय में सन् 1826 ई. में चार्ल्स मैसन ने सर्वप्रथम उल्लेख किया।
  • सन् 1921-22 ई. तथा 1922-23 ई. में दयाराम साहनी ने मार्शल के निर्देशन में यहां उत्खनन कराया।
  • हड़प्पा से प्राप्त मिट्टी के सामान्यतः लाल रंग के हैं।
Q_43. सिन्धु सभ्यता निम्नलिखित में से किस युग में पड़ता है?

व्याख्या: एतिहासिक काल का निर्धारण पठनीय लेखन कला के ज्ञान के आधार पर किया जाता है। लेखन कला के ज्ञान से पहले का कालखंड प्रागैतिहासिक कालखंड होता है।

  • भारतीय इतिहास में 2500 BC से 600 BC का कालखंड आद्य-एतिहासिक माना गया है।
  • सैंधव सभ्यता आद्य-एतिहासिक काल की सभ्यता है, क्योंकि यहाँ पर लेखन कला का ज्ञान तो है, परन्तु अभी तक इसे पढ़ा नहीं जा सका है।
Q_44. सिंधु घाटी सभ्यता की विकसित अवस्था में निम्नलिखित में से किस स्थल में घरों में कुँओं के अवशेष मिले हैं?
Q_45. सिंधु घाटी सभ्यता को खोज निकालने में जिन दो भारतीय का नाम जुड़ा है
Q_46. रंगपुर जहाँ हड़प्पा की समकालीन सभ्यता थी, है -

व्याख्या: सौराष्ट्र भारत के गुजरात प्रान्त का एक उपक्षेत्र है जो ज्यादातर अर्धमरुस्थलीय है। सौराष्ट्र, वर्तमान काठियावाड़-प्रदेश, जो प्रायद्वीपीय क्षेत्र है।

Q_47. हड़प्पा एवं मोहनजोदड़ो की पुरातात्विक खुदाई के प्रभारी थे

व्याख्या: सर जॉन हुबर्ट मार्शल (जन्म- 19 मार्च 1876, चेस्टर, इंग्लैण्ड तथा मृत्यु- 17 अगस्त 1958, गिल्डफोर्ड, इंग्लैण्ड) 1902 से 1928 तक भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक थे।

Q_48. निम्न में से किस पशु की आकृति जो मुहर पर मिली है, जिससे ज्ञात होता है, कि सिंधु घाटी एवं मेसोपोटामिया की सभ्यताओं के मध्य व्यापारिक संबंध थे
Q_49. सिंधु घाटी के लोग विश्वास करते थे

व्याख्या: सिंधु घाटी के लोग मातृदेवी की पूजा किया करते थे। हड़प्पा तथा मोहनजोदड़ो में असंख्य देवियों की मूर्तियां प्राप्त हुई हैं। ये मूर्तियां मातृदेवी या प्रकृति देवी की हैं।

Q_50. निम्नलिखित में कौन-सा सिंधु स्थल समुद्र तट पर स्थित नहीं था?

व्याख्या: कोटदीजी – इसकी खुदाई वर्ष 1955 में एफ. ए. खान द्वारा करवाई गयी थी। यह स्थल मोहनजोदड़ो के समीप स्थित है। यह समुद्र तट के निकट नहीं है।

Q_51. निम्नलिखित में से कौन मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत मानी जाती है?

व्याख्या: मोहनजोदड़ो की सबसे बड़ी इमारत अन्न-कोठार है। मोहनजोदड़ो का धान्यागार 45.72 मीटर लंबा तथा 22.86 मीटर चाड़ैा था, जो कि वहां का सबसे बड़ा भवन था।

मोहनजोदड़ो के विशाल स्नानागार की उत्तर से दक्षिण की ओर लंबाई 11.88 मीटर तथा पूर्व से पश्चिम की ओर चाड़ैाई 7.01 मीटर थी।

Q_52. हड़प्पाकालीन लोगों ने नगरों में घरों के विन्यास के लिए कौन-सी पद्धति अपनायी - थी?

व्याख्या: हड़प्पाकालीन लोगों ने नगरों में घरों के विन्यास के लिए सामान्यतः ग्रीड पद्धति पद्धति अपनायी थी। यहां बड़े बड़े घर, चौड़ी सड़के और बहुत सारे कुएं होना के प्रमाण मिलते हैं। यहां जल और मल निकासी के लिए नालियों के होने के प्रमाण भी मिलते हैं। इससे पता चलता है कि यह नगर वर्तमान के नगरों जैसे ही विकसित और भव्य थे।

Q_53. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I (प्राचीन स्थल)
  1. लोथल
  2. कालीबंगन
  3. धौलावीर
  4. बनवाली
सूची-II (पुरातत्वीय अवशेष)
  1. जूता हुआ खेत
  2. गोदीबाड़ा (Dockyaard)
  3. पकी मिट्टी की बनी हुई हल की प्रतिकृति
  4. हड़प्पाई लिपि के बड़े आकार के दस चिन्हों वाला एक शिलालेख

व्याख्या: लोथल के पूर्वी भाग में गोदीवाड़ा (डॉकयार्ड) का साक्ष्य मिला है। यह 214 मीटर × गहराई 3.3 मीटर का है।

  • जूते हुए खेत, नक्काशीदार ईंटो के प्रयोग का साक्ष्य कालीबंगन से प्राप्त हुआ है।
  • धौलावीरा से दस बड़े अक्षरों में लिखा एक सूचना पट्ट का प्रमाण मिला है।
  • बनवाली से हल की आकृति का मिट्टी से बना खिलौना प्राप्त हुआ है।
Q_54. निम्नलिखित पशुओं में से किस एक का हड़प्पा सभ्यता में पाई मुहरों और टेराकोटा कलाकृतियों में निरूपण नहीं हुआ था?

व्याख्या: हड़प्पा संस्कृति की मुहरों एवं टेराकोटा कलाकृतियों में शेर का चित्रण नहीं मिलता जबकि हाथी, गैंडा, बाघ, हिरन, भेड़ आदि का अंकन मिलता है।

Q_55. हड़प्पावासी किस धातु से परिचित नहीं थे?

व्याख्या: हड़प्पा सभ्यता एक कांस्ययुगीन सभ्यता थी। यहां से तांबा, कांसा, स्वर्ण और चांदी आदि धातुएं तो मिली हैं परंतु लोहे की प्राप्ति नहीं हुई है। वस्तुत: हड़प्पाकालीन लोग लोहे से परिचित नहीं थे। भारत में लौह युग का प्रारंभ उत्तर वैदिक काल (लगभग 1000 ई.पू.) से माना जाता है।

Q_56. निम्नलिखित में से किस हड़प्पाकालीन स्थल से युगल शवाधान का साक्ष्य मिला है

व्याख्या: लोथल से बंदरगाह, युगल, शवाधान, हवनकुंड, चावल, फारस की मोहर आदि का प्रमाण मिलता है।

Q_57. कपास का उत्पादन सर्वप्रथम सिन्धु क्षेत्र में हुआ, जिसे ग्रीक या यूनान के लोग किस नाम से पुकारा?

व्याख्या: सबसे पहले कपास पैदा करने का श्रेय सिंधु सभ्यता के लोगों को है, इसलिए यूनान के लोग कपास को सिन्डन (sindon) कहने लगे जो सिंधु शब्द से निकला है।

Q_58. हड़प्पा के काल का ताँबे का रथ किस स्थान से प्राप्त हुआ है?

व्याख्या: हड़प्पाकालीन ताम्र रथ दैमाबाद से प्राप्त हुआ है। यह पुरास्थल महाराष्ट्र प्रान्त में स्थित है।

Q_59. निम्लिखित में हड़प्पावासी किन-किन धातुओं का आयात करते थे?

व्याख्या: सिंधु काल में आयातित वस्तुए एवं प्रदेश निम्नलिखित हैं-

आयातित वस्तुप्रदेश
ताम्बाखेतरी, बलूचिस्तान, ओमान
चांदीअफगानिस्तान, ईरान
सोनाकर्नाटक, अफगानिस्तान, ईरान
टिनअफगानिस्तान, ईरान
गोमेदसौराष्ट्र
लाजवार्दमोसोपोटामिया
सीसाईरान
Q_60. हड़प्पावासी लाजवर्द का आयात कहाँ से करते थे?

व्याख्या: लाजवर्द या राजावर्त (Lapis lazuli) एक मूल्यवान नीले रंग का पत्थर है जो प्राचीनकाल से अपने सुन्दर नीले रंग के लिए पसंद किया जाता है। कई स्रोतों के अनुसार प्राचीन भारतीय संस्कृति में जिन नवरत्नों को मान्यता दी गई थी उनमें से एक लाजवर्द था।

अफ़ग़ानिस्तान के बदख़्शान प्रान्त में कोकचा नदी कि वादी में लाजवर्द की सर-ए-संग नामक खान लगभग 3000-4000 ई. पू. से काम कर रही हैं और यहाँ पास के शोरतुगई नामक स्थान पर सिन्धु घाटी सभ्यता की एक व्यापारिक बस्ती भी मिली हैं जिसे ज़रिये सिन्धु घाटी सभ्यता के लोगों तक लाजवर्द पहुँचाया जाता था।

लाजवर्द के कुछ स्रोत सुदूर पूर्व में साइबेरिया की बायकल झील के पास भी मिले हैं।


Correct Answers:

CLOSE
/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.