सिन्धु या हड़प्पा सभ्यता से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न व्याख्या सहित - Hadappa Shabhyata Gk Quiz (set-2)

सिंधु घाटी या हड़प्पा सभ्यता से जुड़े महत्वपूर्ण ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन व्याख्या सहित। -Hadappa Sabhyata Gk Quiz (set-2).

हड़प्पा सभ्यता (2500 ई.पू. - 1750 ई.पू.)

समान्य ज्ञान क्विज (सेट - 2)

21. ‘सिंध का नखलिस्तान / बाग' हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया?

व्याख्या: मोहनजोदड़ो को सिंध का बाग, मुर्दों का टीला तथा नखलिस्तान भी कहा जाता है।

22. हड़प्पा सभ्यता के सम्पूर्ण क्षेत्र का आकार किस प्रकार का था?

व्याख्या: इसका फैलाव उत्तर में मांडा में रावी नदी के तट से लेकर दक्षिण में दैमाबाद (महाराष्ट्र) तक और पश्चिम में बलूचिस्तान के मकरान समुद्र तट के सुत्कागेनडोर पाक के सिंंध प्रांत से लेकर उत्तर पूर्व में आलमगिरपुुुर में हिरण्‍‍य तक मेरठ और कुरुक्षेत्र तक था।
प्रारंभिक विस्तार जो प्राप्त था उसमें सम्पूर्ण क्षेत्र त्रिभुजाकार था (उत्तर में जम्मू के माण्डा से लेकर दक्षिण में गुजरात के भोगत्रार तक और पश्चिम में अफगानिस्तान के सुत्कागेनडोर से पूर्व में उत्तर प्रदेश के मेरठ तक था और इसका क्षेत्रफल 12,99,600 वर्ग किलोमीटर था।)
इस तरह यह क्षेत्र आधुनिक पाकिस्तान से तो बड़ा है ही, प्राचीन मिस्र और मेसोपोटामिया से भी बड़ा है।

23. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I (स्थल)
  1. हड़प्पा
  2. मोहनजोदड़ो
  3. लोथल
  4. कालीबंगा
सूची-II (नदी)
  1. रावी
  2. सिंधु
  3. भोगवा
  4. घग्घर

व्याख्या: हड़प्पा, रावी नदी के किनारे, मोहनजोदड़ों सिन्धु नदी के किनारे पर अवस्थित था। सिंधु घाटी सभ्यता का प्रमुख स्थल लोथल है जो कि वर्तमान गुजरात में स्थित है यह भगवा नदी के किनारे स्थित है, सबरमती नदी का प्राचीन नाम भोगवा है।
सिंधु घाटी सभ्यता का स्थल कालीबंगा राजस्थान के हनुमानगढ़ ज़िले में घग्घर नदी के बाएं तट पर स्थित है।

24. हड़प्पा सभ्यता के अंतर्गत हल से जोते गये खेत का साक्ष्य कहाँ से मिला है?

व्याख्या: राजस्थान के इस प्राचीन स्थल में हड़प्पा काल के कई अवशेष मिले हैं, जिसमें पत्थर की चूड़ियां भी शामिल हैं। कहा जाता है, उस समय यह स्थल चूड़ियों के लिए काफी प्रसिद्ध था। माना जाता है, कि यहां प्राप्त काली चूड़ियों की वजह से ही इस स्थल को कालीबंगा कहा गया।

कालीबंगन में हवनकुंड तथा बलि प्रथा, जोते हुए खेल (हल के साक्ष्य), अलंकृत ईंट और भू-कम्पन के प्रमाण मिले हैं।

25. सैंधव सभ्यता की ईटों का अलंकरण किस स्थान से मिला है?
26. मोहनजोदड़ो कहाँ स्थित है?

व्याख्या: मोहन जोदड़ो पाकिस्तान के सिन्ध प्रांत का एक पुरातात्विक स्थल है। सिन्धु घाटी सभ्यता के अनेकों अवशेष यहाँ से प्राप्त हुए हैं।

27. सिंधु सभ्यता में वृहत् स्नानागार पाया गया है

व्याख्या: मोहनजोदड़ो से प्राप्त वृहत स्नानागार एक प्रमुख स्मारक है, जिसके मध्य स्थित स्नानकुंड 11.48 मीटर लंबा 7.01 मीटर चौड़ा एवं 2.43 मीटर गहता है।

28. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है

व्याख्या: कुछ मुहरों पर एक आकृति जिसे पालथीमार कर योगी की मुद्रा में बैठा दिखाया गया है और कभी-कभी जिसे जानवरों से घिरा दिखाया गया है, को आद्य शिव, अर्थात हिंदू धर्म के प्रमुख देवताओं में से एक का आरंभिक रूप की संज्ञा दी गई है।

29. निम्नलिखित में से कौन-सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में था?

व्याख्या: लोथल प्राचीन सिंधु घाटी सभ्यता के शहरों में से एक बहुत ही महत्वपूर्ण शहर है। लगभग 2400 ईसापूर्व पुराना यह शहर भारत के राज्य गुजरात के भाल क्षेत्र में स्थित है।

30. मोहनजोदड़ो को किस एक अन्य नाम से भी जाना जाता है?
31. हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम है।

व्याख्या: हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम सिन्धु घाटी की सभ्यता है। इस सभ्यता को 1921 में सर्वप्रथम हड़प्पा नामक स्थान पर ही दयाराम साहनी की देखरेख में खुदाई के माध्यम से इस सभ्यता की खोज की गई थी।

32. सैंधव स्थलों के उत्खनन से प्राप्त मुहरों पर निम्नलिखित में से किस पशु का सर्वाधिक उत्कीर्णन हुआ है?

व्याख्या: कुबङवाला बैल का चित्रांकन मोहरों पर अधिक मिलता है तथा एकश्रृंगी बैल का चित्र भी मिलता है। जो पशुपूजा की ओर संकेत करते हैं।

33. सिंधु घाटी सभ्यता जानी जाती है।

व्याख्या: सिंधु सभ्यता सैंधवकालीन नगरीय सभ्यता थी। सैंधव सभ्‍यता से प्राप्‍त परिपक्‍व अवस्‍था वाले स्‍थलों में केवल 6 को ही बड़े नगरों की संज्ञा दी गई है। ये हैं- मोहनजोदड़ों, हड़प्पा, गणवारीवाला, धौलवीरा, राखीगढ़ और कालीबंगन।

34. सिंधु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में स्थित है?
35. भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर था

व्याख्या: भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर हड़प्पा है। वर्ष 1921 में दयाराम साहनी द्वारा हड़प्पा की खुदाई की गई। हालांकि आधुनिक हड़प्पा पंजाब, पाकिस्तान में एक पुरातात्विक स्थल है , जो साहिवाल से लगभग 24 किमी (15 मील) पश्चिम में है।

36. भारत में चाँदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य मिलते हैं
37. सिंधु सभ्यता के बारे में कौन-सा कथन असत्य है?

व्याख्या: हड़प्पा सभ्यता एक कांस्ययुगीन सभ्यता थी। यहां से तांबा, कांसा, स्वर्ण और चांदी आदि धातुएं तो मिली हैं परंतु लोहे की प्राप्ति नहीं हुई है। वस्तुत: हड़प्पाकालीन लोग लोहे से परिचित नहीं थे। भारत में लौह युग का प्रारंभ उत्तर वैदिक काल (लगभग 1000 ई.पू.) से माना जाता है।

38. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
सूची-I
  1. सिंधु सभ्यता की उत्तरी सीमा
  2. सिंधु सभ्यता की दक्षिणी सीमा
  3. सिंधु सभ्यता की पूर्वी सीमा
  4. सिंधु सभ्यता की पश्चिमी सीमा
सूची-II
  1. माडा/जम्मू
  2. दैमाबाद/महाराष्ट्र
  3. आलमगीरपुर/उत्तर प्रदेश
  4. सुत्कागेंडर/बलूचिस्तान

व्याख्या: सिन्धु सभ्यता का विस्तार भारत-पाकिस्तान, अफगानिस्तान में फैला है। सिन्धु सभ्यता का सीमा निर्धारण सर्वप्रथम एस. आर. राव ने किया है। इसके अनुसार इसकी उत्तरी सीमा कश्मीर में सिन्धु की सहायक चिनाब नदी के दक्षिण तट पर स्थित मांडा एवं दक्षिणी सीमा दायमाबाद एवं पूर्व की सीमा उत्तर प्रदेश में आलमगीर एवं पश्चिमी सीमा पाकिस्तान में सुतकगेंडोर में है।

  • अफगानिस्तान में इसके दो क्षेत्र मुंडीगाक एवं शोर्तुगोई है।
39. मांडा किस नदी के किनारे स्थित था?
40. हड़प्पाकालीन स्थल रोपड़ किस नदी के किनारे स्थित था?

व्याख्या: रूपनगर, जिसका पुराना नाम रोपड़ था, भारत के पंजाब राज्य के रूपनगर ज़िले में स्थित एक नगर है। यह सतलुज नदी के किनारे और हिमाचल प्रदेश की सीमा के पास बसा हुआ है।


Correct Answers:

CLOSE
/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.