विश्व के महाद्वीप से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - GK Quiz (Set -3)

विश्व के महाद्वीप से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

Objective Questions and Answers related to Continents of the World with detailed solutions, which is important for competitive exams like SSC, Banking, Railway etc.

विश्व के महाद्वीप समान्य ज्ञान

व्याख्या: एशिया जनसंख्या और भूमि क्षेत्र दोनों के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा महाद्वीप है, इसके बाद अफ्रीका है। इनमें से 54 देश अफ्रीका में, 48 एशिया में, 44 यूरोप में, 33 लैटिन अमेरिका और कैरेबियन में, 14 ओशिनिया में और दो उत्तरी अमेरिका में स्थित हैं।

व्याख्या: ऑस्ट्रेलिया (अंग्रेज़ी: Australia), सरकारी तौर पर ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रमंडल दक्षिणी गोलार्द्ध के महाद्वीप के अर्न्तगत एक देश है जो दुनिया का सबसे छोटा महाद्वीप भी है और दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप भी, जिसमे तस्मानिया और कई अन्य द्वीप हिंद और प्रशांत महासागर में है।

व्याख्या: यूरोप मरुस्थल के बिना एकमात्र महाद्वीप है। यूरोप मरुस्थल के बिना एकमात्र महाद्वीप है।

  • अफ्रीका के मरुस्थल-सहारा, नामिब मरुस्थल, कालाहारी मरुस्थल।
  • उत्तरी अमेरिका के मरुस्थल- ग्रेट बेसिन, मोहेव, चिहुआहुआन और सोनोरन।
  • ऑस्ट्रेलिया के मरुस्थल- ग्रेट विक्टोरिया मरुस्थल, ग्रेट सैंडी मरुस्थल, तनामी मरुस्थल, सिम्पसन मरुस्थल।
  • विश्व का सबसे गर्म मरुस्थल सहारा मरुस्थल है
  • भारत का सबसे बड़ा मरुस्थल थार मरुस्थल है।

व्याख्या: सरीसृप (Reptiles) प्राणी-जगत का एक समूह है जो कि पृथ्वी पर सरक कर चलते हैं। इसके अन्तर्गत साँप, छिपकली,मेंढक, मगरमच्छ आदि आते हैं।

व्याख्या: केप एगुलस या एगुलस अन्तरीप दक्षिण अफ्रीका के राज्य पश्चिमी केप, में स्थित एक चट्टानी अंतरीप है। भौगोलिक रूप से यह अफ्रीका का दक्षिणी सिरा है और आधिकारिक रूप से अन्ध महासागर और हिन्द महासागर का विभाजन बिंदु है। वैसे महासागरों के बीच का वास्तविक विभाजन बिंदु वो है जहां वर्तमान एगुलस धारा, बेंगुएला धारा से मिलती है, पर यह बिन्दु मौसम के अनुसार केप एगुलस और केप प्वाइंट के बीच बदलता रहता है।

व्याख्या: विश्व में मैदानों का सर्वाधिक विस्तार यूरोप महाद्वीप में है।

व्याख्या: अफ्रीका को 'काला/अन्ध महाद्वीप' भी कहा जाता है। इसे पठारी महाद्वीप भी कहते हैं। भूमध्य रेखा इस देश को दो भागों में बांटती है।

व्याख्या: उष्णकटिबंधीय परिस्थितियों का सर्वाधिक विस्तार अफ्रीका महाद्वीप में पाया जाता है। अफ्रीका ऊंचे पठारों का महाद्वीप है, इसका निर्माण अत्यन्त प्राचीन एवं कठोर चट्टानों से हुआ है।

व्याख्या: ऑस्ट्रेलिया को एक द्वीप महाद्वीप के रूप में जाना जाता है क्योंकि यह एकमात्र ऐसा महाद्वीप है जो एक देश भी है और चारों तरफ से पानी से घिरा हुआ है। यह पश्चिम में हिंद महासागर, पूर्व में प्रशांत महासागर और दक्षिण में दक्षिणी महासागर से घिरा हुआ है।

माउंट कोस्कीयूज्को ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप पर सर्वोच्च पर्वत है। इसका शिखर समुद्र स्तर से 7,310 फीट ऊंची है। यह न्यू साउथ वेल्स, ऑस्ट्रेलिया में स्थित है।

व्याख्या: महाद्वीपीय शेल्फ एक महाद्वीप का किनारा है जो समुद्र के नीचे स्थित है। महाद्वीप पृथ्वी पर भूमि के सात मुख्य भाग हैं। एक महाद्वीपीय शेल्फ एक महाद्वीप के समुद्र तट से सुदूर तक फैला अहा भूखंड है जिसे शेल्फ अन्तराल कहा जाता है। अंतराल से, शेल्फ गहरे समुद्र तल की ओर उतरता है जिसे महाद्वीपीय ढाल कहा जाता है।

व्याख्या: म्यांमार या बर्मा एशिया के दक्षिण पूर्व की ओर स्थित एक देश है। इसका आधुनिक बर्मी नाम 'मयन्मा' है। बर्मी भाषा में र का उच्चारण य किया जाता है अतः सही उच्चारण म्यन्मा है। यह बंगाल की खाड़ी से लगा हुआ है और अंडमान नदी से भी जुड़ा हुआ है। पश्चिम में यह भारत और बांग्लादेश से जुड़ा हुआ है और उत्तर में चीन से।

व्याख्या: मलेशिया की राजधानी कुआलालम्पुर है, परंतु बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कुआलालम्पुर से आधे घंटे की दूरी पर प्रशासनिक राजधानी पुत्रजया को बनाया गया है।

व्याख्या: वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिणपूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है।
चीन की सीमा से 14 देश जुड़े हैं। पर 23 देशों के साथ विवाद चल रहा है। तजाकिस्तान, किर्गिज़स्तान, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, भारत, नेपाल, भूटान, (वर्मा ) म्यांमार, लाओस, वियतनाम, उत्तरी कोरिया, मंगोलिया, रूस, कजाकिस्तान

व्याख्या: दक्षिण गंगोत्री अंटार्कटिक महाद्वीप में भारत का पहला स्टेशन है, जो तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी द्वारा भारतीय विज्ञान को बढ़ावा देने एवम ध्रुवीय अनुसन्धान के लिए 1980 में स्थापित किया है, वतर्मान में यह स्टेशन अस्तित्व में नहीं है। क्योंकि यह लगभग 70 मीटर बर्फ की मोटी चादर से ढक गया था।

व्याख्या: ल्प्स या आल्प्स मध्य यूरोप की सबसे बड़ी पर्वतमाला है। आल्पस पर्वत की सबसे ऊंची चोटी माउंट ब्लेंक फ्रांस में स्थित है -पश्चिम से पूर्वोत्तर की ओर चलने वाली यह पर्वतों की श्रेणी लगभग 1,200 किमी लम्बी है और आठ यूरोपीय देशों से निकलती है। हालाँकि कॉकस पर्वत इस से अधिक ऊँचे हैं और यूराल पर्वत श्रेणी इस से अधिक दूरी तक चलती है, लेकिन वे दोनों यूरोप और एशिया के बीच हैं। इस कारणवश ऐल्प्स यूरोप के सबसे महान पहाड़ माने जाते हैं।

व्याख्या: केप हॉर्न दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के सबसे दक्षिणी सिरे का नाम है। इस स्थान पर, प्रशांत और अटलांटिक महासागर अभिसरण करते हैं। यह एक उच्च अंतरीप है जो दक्षिणी चिली के छोटे हॉर्नोस द्वीप पर स्थित है।

व्याख्या: अतलास पर्वत या ऐटलस पर्वत पशिमोत्तरी अफ़्रीका में स्थित एक 2,500 किमी लम्बी पर्वत शृंखला है। यह मोरक्को, अल्जीरिया और तूनीसीया के देशों से निकलती है और इसका सबसे ऊँचा पहाड़ दक्षिण-पश्चिमी मोरक्को में स्थित 4,167 मीटर (13,671 फ़ुट) लम्बा तूबक़ाल (Toubkal) पर्वत है।

व्याख्या: सूरीनाम, आधिकारिक तौर पर सूरीनाम गणराज्य, दक्षिण अमरीका महाद्वीप के उत्तर में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी पारामारिबो है। यह पश्चिमी गोलार्ध पर एकलौता डच भाषी क्षेत्र है, जो नीदरलैंड राजशाही का हिस्सा नहीं है।

व्याख्या: बिश्केक जिसे पहले पिश्पेक और फ़्रूनज़े के नामों से भी जाना जाता था, मध्य एशिया के किरगिज़स्तान देश की राजधानी और सबसे बड़ा शहर है। यह उस देश के चुय प्रांत की राजधानी भी है


Correct Answers:

CLOSE
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.