विश्व के द्वीप से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - GK Quiz (Set -1)

विश्व के द्वीप से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

Objective Questions and Answers related to Islands of the World with detailed solutions, which is important for competitive exams like SSC, Banking, Railway etc.

विश्व के द्वीप समान्य ज्ञान

व्याख्या: प्रशान्त महासागर विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा समुद्र है। इस महासागर के पूर्वी एवं पश्चिमी किनारों में बड़ा अंतर है। पूर्वी किनारे पर पर्वतों का क्रम फैला है, या समुद्री मैदान बहुत ही सँकरे है। इसी कारण यहाँ अच्छे-अच्छे बंदरगाहों का अभाव है, तथा सभ्यता की भी अधिक उन्नति नहीं हो पाई है। बेरिंग जलडमरूमध्य बर्फ़ से जमा रहता है, जिससे यातायात में बाधा पड़ती है। इसके विपरीत इस पश्चिमी किनारे पर पर्वत नहीं है। बल्कि कई द्वीप, खाड़ियाँ, प्रायद्वीप तथा डेल्टा हैं। पश्चिमी किनारे पर जापान, फ़िलिपींस, हिंदेशिया आदि के लगभग 7,000 द्वीप हैं।

व्याख्या: ग्रीनलैंड क्षेत्रफल के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा द्वीप है, जो अपने आप में एक महाद्वीप नहीं है। इसके अलावा यह दुनिया का सबसे विरल जनसंख्या वाला देश है। लेकिन 1950 के दशक के बाद से वैज्ञानिकों की यह परिकल्पना है कि यह देश वास्तव में तीन अलग-अलग द्वीपों से बना है, जो जो ग्लेशियर के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।

व्याख्या: इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक विशाल देश है। 17508 द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 40 करोड़ है, यह दुनिया का चौथा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है।

व्याख्या: बोर्नियो विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। भौगोलिक रूप से यह जावा से उत्तर में, सुलावेसी से पश्चिम में और सुमात्रा से पूर्व में स्थित है।

व्याख्या: मेडागास्कर, या 'मेडागास्कर गणराज्य' हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है। मुख्य द्वीप, जिसे मेडागास्कर कहा जाता है विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है।

व्याख्या: सेशेल्स हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है। यह अफ्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा मे और मेडागास्कर के, उत्तर पूर्व मे हिंद महासागर में स्थित है।

व्याख्या: आइसलैंड (Iceland) को अग्नि द्वीप का देश कहा जाता है। यह देश उत्तरी अटलांटिक में बसा हुआ है। आइसलैण्ड या आइसलैण्ड गणराज्य उत्तर पश्चिमी यूरोप में उत्तरी अटलांटिक में ग्रीनलैंड, फ़रो द्वीप समूह और नार्वे के मध्य बसा एक द्विपीय देश है।

व्याख्या: हवाई संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह अमेरिका का अकेला प्रांत है जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं।

व्याख्या: सैंडविच द्वीप 1778 में जेम्स कुक द्वारा हवाई द्वीप समूह को दिया गया नाम था। सैंडविच द्वीप का यह भी उल्लेख हो सकता है: मनुआए (कुक द्वीप), जिसका नाम कुक ने सैंडविच द्वीप रखा था।

व्याख्या: जावा द्वीप इंडोनेशिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है। प्राचीन काल में इसका नाम यव द्वीप था और इसका वर्णन भारत के ग्रन्थों में बहुत आता है। यहां की और पूरे इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता है। बोरोबुदुर और प्रमबनन मन्दिर यहां स्थित हैं।

व्याख्या: होन्शू जापान का सबसे बड़ा द्वीप है। यह त्सुगारु जलडमरू के पार होक्काइदो द्वीप से दक्षिण में, सेतो भीतरी सागर के पार शिकोकू द्वीप के उत्तर में और कानमोन जलडमरू के पार क्यूशू द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। होन्शू दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनीशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है। जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है।

व्याख्या: होन्शू जापान का सबसे बड़ा द्वीप है। यह त्सुगारु जलडमरू के पार होक्काइदो द्वीप से दक्षिण में, सेतो भीतरी सागर के पार शिकोकू द्वीप के उत्तर में और कानमोन जलडमरू के पार क्यूशू द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। होन्शू दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनीशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है। जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है।

व्याख्या: शिकोकू जापान के चारों मुख्य द्वीपों में से सब से छोटा और सब से कम आबादी वाला द्वीप है। यह 225 किमी लम्बा है और इसकी चौड़ाई 50 और 150 किमी के बीच (जगह-जगह पर अलग) है। कुल मिलकर शिकोकू का क्षेत्रफल 18,800 वर्ग किमी है और इसकी जनसँख्या सन् 2005 में 41,41,955 थी। यह होन्शू द्वीप के दक्षिण में और क्यूशू के पूर्व में स्थित है।

व्याख्या: मध्य अण्डमान द्वीप भारत के अण्डमान व निकोबार द्वीपसमूह के अण्डमान द्वीपसमूह भाग के बृहत अण्डमान उपभाग का एक द्वीप है। द्वीप पर अण्डमान क्रियोल हिन्दी बोली जाती है और स्थानीय आबादी बंगाल, केरल व तमिल नाडु के मूल के लोग हैं। जारवा समुदाय के लोग भी इसी द्वीप पर केन्द्रित हैं। रंगत द्वीप का सबसे बड़ा नगर है।

व्याख्या: बड़ा निकोबार (Great Nicobar), जिसे दक्षिण निकोबारी भाषा में टोकिओंग लोंग या केवल लोओंग कहा जाता है, भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह निकोबार द्वीपसमूह का दक्षिणतम द्वीप है और इसका सबसे दक्षिणी बिन्दु 'इंदिरा पोइंट' कहलाता है और वह भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु भी है। द्वीप का लगभग 85% क्षेत्रफल भारत सरकार द्वारा बड़ा निकोबार जैवमण्डल आरक्षित क्षेत्र नामक संरक्षित क्षेत्र घोषित किया जा चुका है।

व्याख्या: लूज़ोन या लूसोन (दोनों उच्चारण सही हैं) दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का सर्वाधिक आबादी वाला द्वीप है। यह विश्व का 15वाँ सबसे बड़ा द्वीप है और फ़िलिपीन द्वीपसमूह के उत्तर में स्थित है। राष्ट्रीय राजधानी मनिला और राष्ट्र की सबसे अधिक जनसंख्या वाला नगर, केज़ोन सिटी, इसी द्वीप पर स्थित हैं।

व्याख्या: मिन्दनाओ (Mindanao) या मिन्दानाओ दक्षिणपूर्वी एशिया के फ़िलिपीन्ज़ देश का दक्षिणतम और दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है। प्रशासनिक दृष्टि से फ़िलिपीन्ज़ को तीन प्रमुख द्वीप दलों में बाँटा गया है और 'मिन्दनाओ' का नाम इनमें से एक के लिए भी किया जाता है।

व्याख्या: जावा द्वीप इंडोनेशिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला द्वीप है। इसे 'इंडोनेशिया का हृदय स्थल' भी कहा जाता है।

व्याख्या: क्यूशू जापान के चारों मुख्य द्वीपों में से तीसरा सब से बड़ा और सब से दक्षिणपश्चिमी द्वीप है।
आधुनिक क्यूशू क्षेत्र में क्यूशू द्वीप पर स्थित सात और ओकिनावा प्रांत मिलाकर कुल आठ प्रांत शामिल हैं - उत्तरी क्यूशू, फ़ुकुओका प्रांत, सागा प्रांत, कुमामोतो प्रांत, नागासाकी प्रांत, ओइता प्रांत, कागोशीमा प्रांत, मियाज़ाकी प्रांत, ओकीनावा प्रांत


Correct Answers:

CLOSE
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.