विश्व के महाद्वीप से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - GK Quiz (Set -2)

विश्व के महाद्वीप से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

Objective Questions and Answers related to Continents of the World with detailed solutions, which is important for competitive exams like SSC, Banking, Railway etc.

विश्व के महाद्वीप समान्य ज्ञान

व्याख्या: ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से होकर मकर रेखा गुजरती है। मकर रेखा रेखा पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में भूमध्य रेखा‎ के समानान्तर 23° 26' 22' दक्षिण अक्षांश पर, ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई एक कल्पनिक रेखा हैं।

व्याख्या: महान रिफ़्ट घाटी अथवा ग्रेट रिफ़्ट घाटी (एक भौगोलिक वादी है जो पूर्वी अफ़्रीका और मध्य पूर्व में उत्तर-दक्षिण दिशा में स्थित है। अलग-अलग स्रोत इसकी परिभाषा अलग तरह से करते हैं। कुछ के अनुसार यह उत्तर सीरिया से शुरू होकर लगातार 6,000 किमी तक चलकर पूर्वी अफ़्रीका के मोज़ाम्बीक देश में अंत होती है।

व्याख्या: देनाली (Denali), जो अपने पुराने सरकारी नाम माउंट मैकिनली (Mount McKinley) से भी जाना जाता है, संयुक्त राज्य अमेरिका के देश का और उत्तर अमेरिका महाद्वीप का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह संयुक्त राज्य अमेरिका के अलास्का राज्य में स्थित है।

व्याख्या: आकोंकागुआ या आकोंकाग्वा (Aconcagua) दक्षिण अमेरिका की ऐन्डीज़ पर्वतमाला का सबसे ऊँचा पहाड़ है। यह एशिया से बाहर विश्व का सबसे ऊँचा पर्वत भी है, हालांकि एशिया के हिमालय इतने ऊँचे हैं कि आकोंकागुआ का स्थान केवल विश्व के 110वें सबसे ऊँचे पर्वत पर आता है। आकोंकागुआ चिली और आरजेन्टीना देशों की सरहद पर स्थित है, हालांकि इसका शिखर आरजेन्टीना की भूमि पर पड़ता है।

व्याख्या: किलिमंजारो, अपने तीन ज्वालामुखीय शंकु, किबो, मवेन्ज़ी, और शिरा के साथ पूर्वोत्तर तंजानिया में एक निष्क्रिय स्ट्रैटोज्वालामुखी है और अफ्रीका का उच्चतम पर्वत है जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5,895 मीटर या 19,341 फीट है (उहरू शिखर / किबो शिखर). किलिमंजारो पर्वत दुनिया का सबसे ऊंचा मुक्त-खड़ा पर्वत है और साथ ही साथ विश्व का चौथा सबसे उभरा पर्वत है जो आधार से 5,882 मीटर या 19,298 फीट ऊंचा है।

व्याख्या: विन्सन मैसिफ़ (Vinson Massif) अंटार्कटिका के एल्स्वर्थ पहाड़ियों की सेंटिनल पर्वतमाला नामक शाखा में स्थित एक बड़ा पर्वतीय मैसिफ़ है जो 21 किमी (13 मील) लम्बा और 13 किमी (8.1 मील) चौड़ा है। यह रोन हिमचट्टान के ऊपर तैनात खड़ा है और अंटार्कटिक प्रायद्वीप के मुख्यभूमि से जुड़ने के स्थान के पास है। विन्सन मैसिफ़ दक्षिण ध्रुव से क़रीब 1,200 किमी (750 मील) दूर स्थित है।

व्याख्या: एवरेस्ट पर्वत दुनिया का सबसे ऊँचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊँचाई 8,848 मीटर है। यह हिमालय हिस्सा है। पहले इसे XV के नाम से जाना जाता था। माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई उस समय 29,002 फीट या 8,840 मीटर मापी गई।

व्याख्या: एल्ब्रुस पर्वत एक सुप्त ज्वालामुखी है जो कॉकस क्षेत्र की कॉकस पर्वत शृंखला में स्थित है। इसके दो शिखर हैं - पश्चिमी शिखर 5,642 मीटर (18,510 फ़ुट) ऊंचा है और पूर्वी शिखर उस से ज़रा कम 5,621 मीटर (18,442 फ़ुट) ऊंचा है। यूरोप और एशिया की सीमा कॉकस के इलाक़े से गुज़रती है और इस बात पर विवाद है के एल्ब्रुस यूरोप में है या एशिया में। अगर इसको यूरोप में माना जाए, तो यह यूरोप का सबसे ऊंचा पर्वत है। एल्ब्रुस रूस के काराचाए-चरकस्सिया क्षेत्र में स्थित है और जॉर्जिया की सीमा के काफ़ी नज़दीक है।

व्याख्या: कोज़िअस्को पर्वत (अंग्रेज़ी: Mount Kosciuszko, माउंट कोज़िअस्को) ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स राज्य में स्नोई पहाड़ियों की मुख्य शृंखला में स्थित एक पर्वत है। समुद्रतल से 2,228 मीटर (7,310 फ़ुट) ऊँचा यह पर्वत ऑस्ट्रेलिया की मुख्यभूमि का सबसे ऊँचा बिन्दु है।

व्याख्या: तोमानीवी पर्वत (Mount Tomanivi), जो पहले विक्टोरिया पर्वत (Mount Victoria) कहलाता था, प्रशांत महासागर में स्थित फ़िजी देश का सबसे ऊँचा पर्वत है। यह उस देश के विति लेवु द्वीप की उत्तरी उच्चभूमियों में खड़ा है और वास्तव में एक मृत ज्वालामुखी है। विति लेवु द्वीप की मुख्य नदियाँ - रेवा नदी, नवुआ नदी, सिन्गातोका नदी और बा नदी - इसी पर्वत की ढलानों से शुरु होती हैं।

व्याख्या: कैस्पियन सागर की एक झील है जिसे अपने वृहत आकार के कारण सागर कहा जाता है। मध्य एशिया में स्थित यह झील क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी झील है।

व्याख्या: ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे बड़ी आयर झील है जबकि अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया झील है उत्तरी अमेरिका की सबसे बड़ी झील सुपीरिया झील है । एशिया की सबसे बड़ी झील कैस्पियन सागर है।

व्याख्या: सुपीरियर झील कनाडा-संराअमेरिका की सीमा पर स्थित एक झील है। यह विशाल झीलों में से एक है।
सुपीरियर झील के उत्तर में कनाडा का ओण्टारियो प्रान्त और संराअमेरिका का मिनेसोटा राज्य हैं और दक्षिण में विस्कॉन्सिन और मिशिगन राज्य हैं। विशाल झीलो में यह क्षेत्रफल और आयतन दोनों ही में सबसे विशाल झील है। यह आकार की दृष्टि से विश्व की तीसरी और ताज़े पानी की सबसे बड़ी झील है।

व्याख्या: यूरोप महाद्वीप की सबसे बड़ी झील लैडोगा झील है। लाडोगा झील मीठे पानी की झील है जो उत्तर पश्चिमी रूस में कारेलिया गणराज्य और लेनिनग्राद ओब्लास्ट में स्थित है, जो सेंट पीटर्सबर्ग के आसपास के क्षेत्र में है।

व्याख्या: वोल्गा नदी (Volga) यूरोप की एक नदी है। यह कैस्पियन सागर में गिरती है। वॉल्गा नदी यूरोप तथा यूरोपीय रूस की सबसे लंबी नदी तथा रूस का महत्वपूर्ण जलमार्ग है।

व्याख्या: संसार की सबसे लम्बी नदी नील है जो अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्यसागर में उतर पड़ती है।

व्याख्या: मरे-डार्लिंग बेसिन मरे तथा उसकी सहायक डार्लिंग तथा मिर्रमबिज नदियों द्वारा लायी गयी मिट्टी से बना हुआ समतल व उपजाऊ मैदान है। इस प्रदेश के अन्तर्गत न्यूसाउथवाल्स, विक्टोरिया का उत्तरी भाग तथा दक्षिणी आस्ट्रेलिया का दक्षिणी-पूर्वी भाग सम्मिलित हैं। इस नदी घाटी के पूर्व व दक्षिण में ग्रेट डिवाइडिंग रेंज तथा पश्चिम में बैरियर पर्वत हैं

व्याख्या: आमेजन या अमेजॉन या आमेजॉन दक्षिण अमेरिका से होकर बहने वाली एक नदी है। आयतन के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी और लम्बाई के हिसाब से दूसरी नदी है। यह ब्राजील, पेरु, बोलविया, कोलम्बिया तथा इक्वाडोर से होकर बहती है। यह पेरु के एंडीज़ पर्वतमाला से निकलकर पूर्व की ओर बहती है, और अटलांटिक महासागर में मिलती है।

व्याख्या: मिसिसिप्पी नदी उत्तर अमेरिका के महाद्वीप का सब से बड़ा नदी मंडल है। यह पूरी तरह संयुक्त राज्य अमेरिका के क्षेत्र के भीतर बहती है। इस नदी का स्रोत मिनेसोटा राज्य की इटास्का झील में है जहाँ से यह घुमावों के साथ दक्षिण की ओर चलती है।

व्याख्या: ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप से होकर मकर रेखा रेखा गुजरती है। मकर रेखा (Tropic of Capricorn, ट्रॉपिक ऑफ़ कैप्रीकॉर्न) रेखा पृथ्वी के दक्षिणी गोलार्ध में भूमध्य रेखा‎ के समानान्तर 23° 26' 22' दक्षिण अक्षांश पर, ग्लोब पर पश्चिम से पूर्व की ओर खींची गई एक कल्पनिक रेखा हैं।


Correct Answers:

CLOSE
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.