विश्व के द्वीप से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - GK Quiz (Set -2)

विश्व के द्वीप से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

Objective Questions and Answers related to Islands of the World with detailed solutions, which is important for competitive exams like SSC, Banking, Railway etc.

विश्व के द्वीप समान्य ज्ञान

व्याख्या: बोर्नियो (इण्डोनेशियाई: कालिमंतान, मलय: बोर्नियो, अंग्रेज़ी: Borneo) विश्व का तीसरा सबसे बड़ा और एशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। भौगोलिक रूप से यह जावा से उत्तर में, सुलावेसी से पश्चिम में और सुमात्रा से पूर्व में स्थित है। यह इंडोनेशिया, मलेशिया एवं ब्रुनेई देशों में बंटा हुआ है।

व्याख्या: कच्चतीवु श्रीलंका द्वारा प्रशासित एक निर्जन द्वीप है। 1976 तक यह क्षेत्र भारत और श्रीलंका के बीच विवादित था। यह द्वीप, नेदुन्तीवु, श्रीलंका और रामेश्वरम (भारत) के बीच स्थित है और पारंपरिक रूप से श्रीलंका के तमिल और तमिलनाडु के मछुआरों द्वारा इस्तेमाल किया जाता रहा है। 1974 में भारत ने सशर्त समझौते के नाते इस द्वीप के स्वामित्व को श्रीलंका को सौंप दिया।

व्याख्या: न्यूमूर द्वीप भारत और बांग्लादेश के मध्य स्थित है। 9 किलोमीटर की परिधि वाले इस निर्जन द्वीप को लेकर भारत और बांग्लादेश में काफ़ी विवाद रहा है।

व्याख्या: बहरीन जंबुद्वीप में स्थित एक देश है, जिसकी राजधानी 'मनामा' है। ये अरब का एक हिस्सा है, जो एक द्वीप पर बसा हुआ है।

व्याख्या: सेंकाकू द्वीप पर जापान का क़ब्ज़ा है लेकिन चीन इनकी मांग करता है। चीन की सरकार इन्हें 'दियाओयु' बुलाती है।

व्याख्या: अंडमान और निकोबार का बैरन द्वीप ज्वालामुखी राजधानी पोर्ट ब्लेयर से 140 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व में है.

व्याख्या: ज़ांज़ीबार पूर्वी अफ्रीका के यूनाइटेड रिपब्लिक ऑफ तंजानिया का एक अर्द्ध-स्वायत्त हिस्सा है। इसमें हिंद महासागर में ज़ांज़ीबार द्वीपसमूह शामिल है

व्याख्या: साबाह मलेशिया का एक राज्य है। यह और सारावाक दो राज्य हैं जो बोर्नियो द्वीप पर स्थित हैं।

व्याख्या: डिएगो गार्सिया एक उष्णकटिबंधीय, पदचिह्न-आकार का मूंगे का प्रवालद्वीप है जो भूमध्य रेखा के दक्षिण में मध्य हिंद महासागर में सात डिग्री, छब्बीस मिनट दक्षिण अक्षांश पर स्थित है। यह ब्रिटिश हिंद महासागरीय क्षेत्र [BIOT] का हिस्सा है और इसकी अवस्थिति 72°23' पूर्व देशांतर में है।

व्याख्या: जावा इंडोनेशिया गणराज्य में द्वीप है, जो मलाया द्वीपशृंखला में बृहत्तम तथा सर्वप्रसिद्ध है। इसके उत्तर में जावा समुद्र, दक्षिण में हिंद महासागर और पूर्वं में बाली तथा पश्चिम में सुमात्रा द्वीप हैं, जो क्रमश: बाली तथा सुंडा जलडमरूमध्यों द्वारा जावा से अलग हो गए हैं।

व्याख्या: सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेसिया में करीब एक हजार द्वीपों वाला एक देश है। करीबन 28,400 वर्ग किलोमीटर (10,965 वर्ग मील) में फैले इस देश की राजधानी गुआडलकैनाल द्वीप पर स्थित होनिअरा है।

व्याख्या: नया गिनी (New Guinea), ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीप है।

व्याख्या: रेयूनियों (Réunion) अफ्रीका में स्थित एक द्वीप है। यह हिन्द महासागर में मैडागास्कर के पूर्व में 200 किमी और मॉरीशस के दक्षिण में स्थित है। इसकी राजधानी सेण्ट डैनिस है। यह द्वीप फ्रांस का एक ओवरसीज़ विभाग है।

व्याख्या: ग्रेनाडा दक्षिण पूर्वी कैरेबियन सागर में ग्रेनेडियन्स के के दक्षिणी छोर पर स्थित एक संप्रभु द्वीप देश है, जो ग्रेनाडा द्वीप और छह छोटे द्वीपों से मिलकर बना है।

व्याख्या: बड़ा निकोबार (Great Nicobar), जिसे दक्षिण निकोबारी भाषा में टोकिओंग लोंग या केवल लोओंग कहा जाता है, भारत के निकोबार द्वीपसमूह का एक द्वीप है। यह निकोबार द्वीपसमूह का दक्षिणतम द्वीप है और इसका सबसे दक्षिणी बिन्दु 'इंदिरा पोइंट' कहलाता है और वह भारत का सबसे दक्षिणी बिन्दु भी है।


Correct Answers:

CLOSE
0/15
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.