आविष्कार और खोज ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं उत्तर | Invention and Discoveries GK Quiz (Set-1)

आविष्कार और खोज (Invention and Discoveries) से ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC के लिए महत्वपूर्ण है।

आविष्कार और खोज समान्य ज्ञान

व्याख्या: भौतिकी में चतुर्थ आयाम का परिचय आइंस्टीन ने दिया था। आइंस्टीन ने अपने प्रसिद्ध उर्जा सिद्धांत E = mc2 द्वारा भौतिकी के विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दिया।

व्याख्या: अमेरकी व्यवसायी किंग कैम्प जिलेट ने 1901 में सर्वाधिक बिकने वाले सेफ्टी रेजर के प्रारूप का आविष्कार किया था। जिलेट के वास्तविक डिजाइन से पूर्व कई मॉडल अस्तित्व में आए। जिलेट का नया रेजर पतला, कम खर्चीला, सस्ता एवं स्पैम्पड स्टील युक्त ब्लेट का बना था, जिसका निस्तारण किया जा सकता था। रेजर और ब्लेड के व्यावसायिक मॉडल के आविष्कार का पूरा श्रेय जिलेट को दिया जाता है।

व्याख्या: पहला विश्वसनीय थर्मामीटर डच वैज्ञानिक डैनियल गेब्रियल फ़ारेनहाइट द्वारा बनाया गया था जो शराब और पानी की जगह पारा इस्तेमाल करता था।

व्याख्या: सर्वप्रथम मोबाइल 3 अप्रैल 1973 को अमेरिकी इंजीनियर मार्टिन कूपर (Martin Cooper ) ने बनाया था। यह पहला मोबाइल बहुराष्ट्रीय दूरसंचार कम्पनी ‘Motorola’ का था। 1970 में वे इसी कंपनी में एक इंजीनियर के रूप में पदभार संभाल बेतार संचार-व्यवस्था (wireless communication) के उपकरणों को बनाने का प्रयास करने लगे, जिसके फलस्वरूप दुनिया के पहले मोबाइल फोन का आविष्कार हो सका। मार्टिन कूपर द्वारा बनाये गए पहले मोबाइल फोन का वजन लगभग 2 Kg था।

व्याख्या: 1799 ई. में अलेसांड्रो वोल्टा ने सर्वप्रथम बैटरी का आविष्कार किया था। इसे वोल्टीय सेल के नाम से जाना जाता था। जिसमें दो भिन्न-भिन्न धात्विक प्लेटें एक रासायनिक विलयन से भरे पात्र में डूबी रहती हैं तथा इनके ऊपरी सिरे बाहर निकले रहते हैं। इन प्लेटें का इलेक्ट्रोड भी कहा जाता है जिनमें एक पर + प्लेट और ऋण (–) प्लेट को तार द्वारा जोड़ने पर बाह्रा परिपथ में विद्युत धारा का प्रवाह होने लगता है।

व्याख्या: डीजल इंजन – जिस इंजन में फ्यूल के लिए डीजल का उपयोग होता है उसे डीजल इंजन कहते हैं। ऐसे इंजन बस, ट्रेक्टर जैसे वाहनों में लगे होते हैं। डीजल इंजन का आविष्कार रुडोल्फ डीजल ने किया था इसलिए उनके नाम पर ही इंजन के इस प्रकार का नाम डीजल इंजन रखा गया।

रुडोल्फ डीजल के आंतरिक दहन इंजन (inaternal combustion engine) का आविष्कार किया और 1886 में उन्हें अपना पहला डिजाइन पेटेंट मिला।

व्याख्या: 21 अक्टूबर, 1833 को स्वीडन के स्टॉकहोम में पैदा हुए अल्फ्रेड नोबेल को डायनामाइट की खोज करने का श्रेय दिया जाता है, जिसने माइनिंग की दुनिया में क्रांति ला दी।

व्याख्या: ब्लैक होल एक ऐसी खगोलीय वस्तु है जिसका गुरुत्वाकर्षण क्षेत्र इतना शक्तिशाली होता है कि प्रकाश और कुछ भी इसकी खिंचाव से बच नहीं सकता ब्लैक होल के चारों ओर एक सीमा होती है जिसे घटना क्षितिज कहा जाता है जिसमें वस्तुएं गिर तो सकती है पर बाहर कुछ भी नहीं जा सकता इसे ही ब्लैक होल कहा जाता है ब्लैक होल के सिद्धांत को एस चंद्रशेखर ने प्रतिपादित किया था।

व्याख्या: गुरुत्वाकर्षण (gravitation ) एक पदार्थो द्वारा एक दूसरे की ओर आकर्षित होने की प्रवृति है। गुरुत्वाकर्षण के बारे में पहली बार कोई गणितीय सूत्र देने की कोशिश आइजक न्यूटन द्वारा की गयी जो आश्चर्यजनक रूप से सही था। उन्होंने गुरुत्वाकर्षण सिद्धांत का प्रतिपादन किया। न्यूटन के सिद्धान्त को बाद में अलबर्ट आइंस्टाइन द्वारा सापेक्षता सिद्धांत से बदला गया। इससे पूर्व वराह मिहिर ने कहा था कि किसी प्रकार की शक्ति ही वस्तुओं को पृथ्वी पर चिपकाए रखती है।

व्याख्या: लॉ ऑफ़ फ्लोटिंग (प्लवन का नियम) सिद्धांत की खोज आर्कीमिडिज ने की थी। इस सिद्धांत के अनुसार, जब किसी वस्तु को किसी द्रव में पूर्ण या आंशिक रूप से डुबोया जाता है, तो उस वस्तु का भार उसके द्वारा हटाए गए द्रव के भार के बराबर होता है।

व्याख्या: 1810 ई. में ओसर्टेड ने विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव का आविष्कार किया। इन्होने बताया कि विद्युत धारा से चुंबकीय क्षेत्र उत्पन्न हो सकता है। चुंबकीय क्षेत्र का मात्रक 'गौस' होता है।

व्याख्या: रडार (अंग्रेज़ी:Radar) एक वैज्ञानिक उपकरण है। रडार का आविष्कार टेलर व लियो यंग (यू.एस.ए.) ने वर्ष 1922 में किया था। यह यंत्र अन्तरिक्ष में आने-जाने वाले वायुयानों के संसूचन और उनकी स्थिति ज्ञात करने के काम आता है। रडार, एक यंत्र है जिसकी सहायता से रेडियो तरंगों का उपयोग दूर की वस्तुओं का पता लगाने में तथा उनकी स्थिति, अर्थात्‌ दिशा और दूरी, ज्ञात करने के लिए किया जाता है।

व्याख्या: 21 अक्टूबर, 1833 को स्वीडन के स्टॉकहोम में पैदा हुए अल्फ्रेड नोबेल को डायनामाइट की खोज करने का श्रेय दिया जाता है, जिसने माइनिंग की दुनिया में क्रांति ला दी.

व्याख्या: तड़ित चालक का आविष्कार बेंजामिन फ्रेंकलिन ने किया था। तड़ित चालक (Lightening rod or lightening conductor) एक धातु की चालक छड़ होती है, जिसे ऊँचे भवनों की छत पर आकाशीय विद्युत से रक्षा के लिये लगाया जाता है। तड़ित चालक का उपरी सिरा नुकीला होता है और इसे भवनों के सबसे ऊपरी हिस्से में जड़ दिया जाता है। इसे ताँबे के तार से जोड़कर, उस को नीचे लाकर धरती में गाड़ कर, इसके आखिरी सिरे पर कोयला और नमक मिलाकर, उस आखिरी सिरे का अन्त किया जाता है।

व्याख्या: टेलीविजन या TV एक दूरसंचार माध्यम है जो बहुआयामी ध्वनियुक्त चलचित्रों को प्रेषित करने के लिए उपयोग किया जाता है। स्कॉटलैंड के जॉन लाजी बेयर्ड मैकेनिकल इंजीनियर थे। इन्होने टेलिविज़न का आविष्कार किया था। 1928 में बेयर्ड टेलिविज़न डेवेलपमेंट कंपनी ने पहला ट्रांसलांटिक टेलीविजन प्रसारण किया।

व्याख्या: एक्स-रे का आविष्कार विल्हेल्म रोंटजेन ने किया था। इसका तरंगदैधर्य परिसर 10-10 से 10-8 m तक होता है।

व्याख्या: टेलिस्कोप (दूरबीन) की खोज गैलिलियो ने की। गैलीलियो गैलिली (15 फरवरी, 1565 - 8 जनवरी, 1642) इटली के वैज्ञानिक थे। वे एक महान आविष्कारक थे तथा दूरदर्शी के विकास में उनका अतुलनीय सहयोग था।

व्याख्या: राइट बंधु (अंग्रेजी: Wright brothers), ऑरविल (अंग्रेजी: Orville, 19 अगस्त, 1871 – 30 जनवरी 1948) और विलबर (अंग्रेजी: Wilbur, 16 अप्रैल, 1867 – 30 मई, 1912), दो अमरीकन बंधु थे जिन्हें हवाई जहाज का आविष्कारक माना जाता है।

व्याख्या: डीजल इंजन की खोज डीजल ने, सेफ्टी लैम्प की खोज डेवी ने और कारबुरेटर और गैस इंजन की खोज डेम्लर ने की थी।

व्याख्या: विश्व के इस पहले नाभिकीय हथियार का आविष्कार अमेरिकी मूल के वैज्ञानिक जूलियस रॉबर्ट ओपेनहाइमर (J. Robert Oppenheimer) ने किया था।


Correct Answers:

CLOSE
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.