भारत के प्रथम पुरुष एवं संबंधित तथ्य | Notes PDF

भारत के प्रथम पुरुष

भारत के प्रथम राष्ट्रपति : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद

  • डॉ. राजेन्द्र प्रसाद (जन्म: 3 दिसंबर 1884 एवं मृत्यु: 28 फरवरी 1963) भारत के प्रथम राष्ट्रपति थे। जिन्होंने दो कार्यकाल 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962 तक राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
  • 1962 में उनकी सेवानिवृत्ति पर इन्हें सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया।

भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति : डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

  • डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (जन्म: 5 सितंबर 1888 एवं मृत्यु: 17 अप्रैल, 1975) भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति थे।
  • हमारे देश में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर को हर साल 'शिक्षक दिवस' के रूप में मनाया जाता है।
  • 1954 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान "भारत रत्न" से सम्मानित किया था। 1968 में भारतीय विद्या भवन द्वारा उन्हें सर्वोच्च सम्मान के रूप में "साहित्य अकादमी" की सदस्यता दिया गया।
  • 1963 में उन्हें ब्रिटेन के "ऑर्डर ऑफ मेरिट" और 1975 में "टेंपलटन पुरस्कार" भी मिला।

भारत के प्रथम प्रधानमंत्री : पं. जवाहर लाल नेहरू

  • पं. जवाहर लाल नेहरू (जन्म: 14 नवम्बर, 1889 एवं मृत्यु: 27 मई, 1964) भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964) थे। वर्ष 1955 में उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
  • हमारे देश में नेहरू जी के जन्मदिन 14 नवम्बर को हर साल "बाल दिवस" के रूप में मनाया जाता है।
  • 1920 में उन्होंने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ ज़िले में पहले "किसान मार्च" का आयोजन किया। 1923 में वह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के महासचिव चुने गए।
  • पं. जवाहरलाल नेहरू ने बांधों को "आधुनिक भारत का मंदिर" कहा था।

भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री : सरदार वल्लभभाई पटेल

  • सरदार वल्लभभाई पटेल (जन्म: 31 अक्टूबर, 1875 गुजरात एवं मृत्यु: 15 दिसंबर 1950, महाराष्ट्र) भारत के पहले तीन वर्ष उप-प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, सूचना मंत्री और राज्य मंत्री थे।
  • सरदार पटेल जी के जन्मदिन 31 अक्टूबर को हर साल " राष्ट्रीय एकता दिवस" के रूप में मनाया जाता है।
  • बारडोली सत्याग्रह के कुशल नेतृत्व के कारण गाँधी जी उन्हें "सरदार" की उपाधि दी और "लौह पुरुष" के रूप में भी जाने जाते हैं।
  • 1950 में उनकी मृत्यु के बाद उन्हें 1991 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • एकता की मूर्ति या स्टैच्यू ऑफ यूनिटी वल्लभभाई पटेल को समर्पित एक स्मारक है, जो गुजरात के नर्मदा ज़िले में स्थित है। गुजरात के मुख्यमन्त्री रहते हुए नरेन्द्र मोदी ने 31 अक्टूबर 2013 को सरदार पटेल के जन्मदिवस के मौके पर इस विशालकाय मूर्ति के निर्माण का शिलान्यास किया था।

भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति : डॉ. जाकिर हुसैन

  • डॉ. ज़ाकिर हुसैन (जन्म: 8 फ़रवरी, 1897 एवं मृत्यु: 3 मई, 1969) भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति थे। उनका भारत के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक कार्यकाल रहा।
  • ये भारत के उपराष्ट्रपति (1962 से 1967) और बिहार के राज्यपाल (1957 से 1962) भी रहे।
  • उनको वर्ष 1954 मे "पद्म विभूषण" एवं वर्ष 1963 मे "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष : व्योमेश चंद्र बनर्जी

  • व्योमेश चंद्र बनर्जी (जन्म: 29 दिसंबर 1844 कलकत्ता एवं मृत्यु: 21 जुलाई 1906) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष बने थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गठन 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में हुआ था।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन, बम्बई, 28-31 दिसम्बर 1885 तक हुआ। इस अधिवेशन में कुल 72 सदस्य थे।
  • भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पहले तीन अध्यक्ष, व्योमेश चन्द्र बनर्जी, दादा भाई नौरोजी तथा बदरुद्दीन तैयबजी थे।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष : बदरूद्दीन तैय्यब

  • बदरुद्दीन तैयबजी (जन्म: 10 अक्टूबर 1844 एवं मृत्युं: 11 अगस्त 1906) .भारतीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष थे।
  • 1887 में मद्रास में आयोजित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 'तीसरे वार्षिक अधिवेशन' में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया।

प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री : राकेश शर्मा

  • राकेश शर्मा (जन्म: 13 जनवरी 1949 पटियाला, पंजाब) भारत के प्रथम अंतरिक्ष यात्री थे। 1984 में राकेश शर्मा ने सोवियत अंतरिक्ष कार्यक्रम के रॉकेट सोयूज़ टी-11 में अंतरिक्ष की यात्रा की।
  • उन्होंने अंतरिक्ष में सात दिन बिताए और सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आए। इसके बाद उन्हें "अशोक चक्र" एवं "हीरो ऑफ़ सोवियत यूनियन" सम्मान से सम्मानित किया गया।
  • 1970 में उन्हें एक पायलट अधिकारी के रूप में भारतीय वायु सेना में नियुक्त किया गया था। विंग कमांडर राकेश शर्मा, जो उस समय स्क्वाड्रन लीडर थे।

इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाला प्रथम तैराक : मिहिर सेन

  • मिहिर सेन (जन्म: 16 नवम्बर 1930, पुरुलिया, पश्चिम बंगाल; एवं मृत्यु: 11 जून 1997, कोलकाता) भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक एवं वकील थे।
  • 1958 में मिहिर सेन इंग्लिश चैनल तैरकर पार करने वाले न केवल पहले भारतीय बल्कि पहले एशियाई भी थे।
  • 1966 में उन्होंने पनामा नहर के एक छोर से दूसरे छोर तक 77 किलोमीटर की दूरी तैरकर पार की।
  • 1959 में उन्हें "पद्मश्री" एवं 1967 में मिहिर सेन को "पद्मभूषण" से सम्मानित किया गया।

प्रथम रैमन मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्तकर्ता : विनोबा भावे

  • विनायक नरहरि भावे (जन्म: 11 सितंबर, 1895 एवं मृत्यु: 15 नवम्बर 1982), जिन्हें विनोबा भावे नाम से जाने जाते है। ये जाने-माने स्वतंत्रता सेनानी, विचारक, समाज सुधारक थे। उनका पूरा जीवन एक साधु सन्यासी की तरह था।
  • 1951 में "भूदान आंदोलन" विनोबा भावे द्वारा शुरू किया गया था। यह एक स्वैच्छिक भूमि सुधार आंदोलन था।
  • विनोबा भावे वर्ष 1958 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाले पहले अंतरराष्ट्रीय और भारतीय व्यक्ति थे। उन्हें 1983 में मरणोपरांत भारत रत्न से भी सम्मानित किया गया था।

भारत रत्न प्राप्त करने वाला प्रथम विदेशी : खान अब्दुल गफ्फार खां

  • खान अब्दुल गफ्फार खां (जन्म: 6 फ़रवरी 1890 एवं मृत्यु: 20 जनवरी 1988), सीमांत गांधी के नाम से भी प्रसिद्ध थे।
  • खान अब्दुल गफ्फार खां ने "ख़ुदाई ख़िदमतगार" (ईश्वर के सेवक) की स्थापना की और पख़्तूनों के बीच "लाल कुर्ती" (रेड शर्ट्स) आंदोलन का आह्वान किया।
  • 1987 में उन्हें "भारत रत्न" से सम्मानित किया गया। वह भारत रत्न पुरस्कार पाने वाले पहले गैर-भारतीय थे।

ब्रिटेन के हाउस ऑफ़ कॉमंस के प्रथम भारतीय सदस्य : दादा भाई नौरोजी

  • दादा भाई नौरोजी (जन्म: 4 सितंबर, 1825 ई. एवं मृत्यु: 30 जून 1917) को "द ग्रैंड ओल्डमैन आफ इंडिया" के रूप में जाना जाता था।
  • 1892 में हुए ब्रिटिश आम चुनाव में "लिबरल (उदारवादी) पार्टी" के टिकट पर "फिन्सबरी सेंट्रल" से जीतकर "ब्रिटिश सांसद" सदस्य बनने वाले प्रथम भारतीय थे।
  • धन का निष्कासन सिद्धांत, दादाभाई नौरोजी द्वारा प्रस्तावित किया गया था।
  • 1866 में दादाभाई नौरोजी द्वारा 'लंदन इंडियन एसोसिएशन' और 'ईस्ट इंडिया एसोसिएशन' की स्थापना की गई।
  • दादा भाई नौरोजी तीन बार कांग्रेस के अध्यक्ष बने, जो 1886 के कलकत्ता अधिवेशन, 1893 के लाहौर अधिवेशन और 1906 के कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) अधिवेशन में।

संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) में हिन्दी में भाषण देने वाला प्रथम भारतीय : अटल बिहारी वाजपेयी

  • अटल बिहारी वाजपेयी (जन्म: 25 दिसंबर 1924, ग्वालियर एवं मृत्यु: 16 अगस्त 2018, नई दिल्ली) "1977 में संयुक्त राष्ट्र संघ" में भाषण देने वाले प्रथम व्यक्ति थे।
  • अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधान मंत्री बने, पहली बार 1996 में 13 दिनों की अवधि के लिए, फिर 1998 से 1999 तक 13 महीने की अवधि के लिए, उसके बाद 1999 से 2004 तक पूर्ण कार्यकाल के लिए।
  • सुशासन दिवस प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाया जाता है।
  • उन्हें साल 2015 में भारत के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

वायसराय की कार्यकारिणी परिषद में नियुक्त होने वाला प्रथम भारतीय : सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा

  • सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा वायसराय की कार्यकारिणी परिषद में नियुक्त होने वाला प्रथम भारतीय थे।
  • भारतीय परिषद अधिनियम 1909 ने गवर्नर-जनरल को कार्यकारी परिषद में एक भारतीय सदस्य को नामित करने की अनुमति दी।
  • 1915 में उन्होंने बम्बई (वर्तमान मुम्बई) में "भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी" के अधिवेशन की अध्यक्षता की थी।

भारत के प्रथम कमांडर इन चीफ : के. एम. करिअप्पा

  • के. एम. करिअप्पा (जन्म: 28 जनवरी 1899 एवं मृत्यु: 15 मई 1993) भारत के 'प्रथम कमाण्डर इन चीफ़' बने थे।
  • 15 जनवरी 1949 को उन्होंने जनरल का पद संभाला। इसके बाद से 15 जनवरी को 'सेना दिवस' के रूप में मनाया जाने लगा।

भारत के प्रथम फील्ड मार्शल : जनरल मानिक शॉ

  • सैम मानेकशॉ पुरा नाम सैम होर्मूसजी फ़्रेमजी जमशेदजी मानेकशॉ (जन्म: 3 अप्रैल 1914 एवं मृत्यु: 27 जून 2008) भारत के पहले 'फ़ील्ड मार्शल' थे। ये सैम बहादुर के नाम से प्रसिद्ध थे।
  • 1969 को वे सेनाध्यक्ष बने और 1973 में उन्हें फ़ील्ड मार्शल का सम्मान प्रदान किया गया था।
  • वह भारतीय सेना के प्रमुख थे जिनके नेतृत्व में भारत ने 1971 का भारत-पाकिस्तान युद्ध जीता, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ।
  • उन्हें पद्म भूषण एवं पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

भारत के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ : जनरल विपिन रावत

  • जनरल बिपिनसिंह रावत (जन्म: 16 मार्च 1958 एवं मृत्यु: 8 दिसंबर 2021) भारत के पहले रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) थे।
  • जनरल बिपिन रावत ने 1 जनवरी 2020 को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) का पद संभाला।
  • इससे पहले वह 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक भारतीय थल सेनाध्यक्ष थे।

निर्विरोध राष्ट्रपति बनने वाला प्रथम व्यक्ति : नीलम संजीव रेड्डी

  • नीलम संजीव रेड्डी (जन्म: 19 मई 1913 एवं मृत्यु: 1 जून 1996) भारत के राष्ट्रपति के रूप में निर्विरोध चुना गया था।
  • जिन्होंने 1977 से 1982 तक भारत के छठे राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया।
  • नीलम संजीव रेड्डी 1956 से 1960 तक संयुक्त आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री थे।

सर्वोच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश : हीरालाल जे. कानिया

  • हरिलाल जेकिसुनदास कानिया (जन्म: 3 नवम्बर 1890 एवं मृत्यु: 6 नवम्बर 1951) भारत के पहले मुख्य न्यायाधीश थे।
  • उन्होंने 1950 से 1951 तक भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। पद पर रहते हुए उनकी मृत्यु हो गई।

भारत के प्रथम लोकपाल : न्यायमूर्ति पिनाकी चन्द्र घोष

  • न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष को 2019 में भारत का पहला लोकपाल नियुक्त किया गया था। ये भारत के सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश हैं।
  • लोकपाल एक भ्रष्टाचार विरोधी प्राधिकरण निकाय है जो भारत गणराज्य में सार्वजनिक हित का प्रतिनिधित्व करता है।

भारत के प्रथम लोकसभा अध्यक्ष : गणेश वासुदेव मावलंकर

  • गणेश वासुदेव मावलंकर (जन्म: 27 नवम्बर 1888 एवं मृत्यु: 27 फ़रवरी 1956) भारत के लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष बने थे। उन्हें "दादा साहब" के नाम से भी जाना जाता था।
  • भारत में पहली बार लोकसभा का गठन वर्ष 1952 में हुआ था।
  • भारत की प्रथम लोकसभा 17 अप्रैल 1952 से 4 अप्रैल 1957 तक अपना कार्यकाल पूरा किया।

भारत के प्रथम चुनाव आयुक्त : सकुमार सेन

  • सुकुमार सेन भारतीय गणराज्य के प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त (मुख्य चुनाव आयुक्त) थे। जिन्होंने 1951-1952 के पहला आम चुनाव संपन्न करवाया था।
  • सुकुमार सेन को "पद्म भूषण" से 1954 में सम्मानित किया गया।
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.