भारत में सबसे बड़ा: क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य राजस्थान राज्य है, जिसका क्षेत्रफल 342,239 वर्ग किलोमीटर है। राजस्थान भारत का पहला राज्य था जिसने ग्राम स्तर पर पंचायत राज (पंचायत या ग्राम परिषद द्वारा शासन) का प्रयोग किया। इसे 1959 में अधिनियमित किया गया था।
1947 के बाद रियासतों और सरदारों को चरणों में भारत में एकीकृत किया गया और राज्य का नाम राजस्थान रखा गया। इसने अपना वर्तमान स्वरूप 1 नवंबर, 1956 को ग्रहण किया, जब राज्य पुनर्गठन अधिनियम लागू हुआ।
One Liner GK (Part-7)
- विश्व व्यापार संगठन की स्थापना कब हुई?
- 1995 में
- शिक्षा की किंडरगार्टन पद्यति किसकी देन है?
- फ्रोबेल
- NCERT की स्थापना कब हुई?
- 1961 में
- तानसेन किसके दरबार में संगीतज्ञ था?
- अकबर
- कौन 4 वर्ष तक अकबर का संरक्षक रहा?
- बैरम खान
- पंडित रविशंकर का संबंध किस वाद्य यंत्र से है?
- सितार
- ' पैनल्टी कार्नर ' का संबंध किस खेल से है?
- हॉकी
- उत्तरी भारत में सर्दियों में वर्षा का कारण क्या है?
- पश्चिमी विक्षोभ
- देवधर ट्राफी का संबंध किस खेल से है?
- क्रिकेट
- रूस की मुद्रा कौनसी है?
- रुबल
- सिन्धु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध बंदरगाह कौनसी थी?
- लोथल
- जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर कौन थे?
- ऋषभदेव
- गौतम बुद्ध का जन्म कहाँ हुआ?
- लुम्बिनी (नेपाल)
- भगवान महाबीर जैन धर्म के कौनसे तीर्थंकर थे?
- 24 वें
- भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन है?
- प्रतिभा पाटिल
- कटक किस नदी पर बसा है?
- महानदी
- बाइनरी भाषा में कितने अक्षर होते हैं?
- 2
- LAN का विस्तार क्या होगा?
- Local Area Network
- गौतम बुद्ध की मृत्यु कहाँ हुई थी?
- कुशीनगर में
- गोवा पुर्तगाली शासन से कब आजाद हुआ?
- 1961
- बक्सर का युद्ध कब हुआ जिसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों का बंगाल, बिहार और ओड़िसा पर अधिकार हो गया था?
- 1764 में
- रेगुलेटिंग एक्ट कब लागु हुआ?
- 1773 में ने
- 1857 की क्रांति के बाद अंग्रेजों ने मुगल बादशाह बहादुरशाह जफ़र को कैद करके कहाँ भेजा?
- बर्मा (म्यानमार)
- गाँधी जी दक्षिणी अफ्रीका से भारत कब लौटे?
- 9 जनवरी 1915
- भारत की पहली बोलती फिल्म कौनसी थी?
- आलमआरा
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में कौनसा स्थान है?
- सातवाँ
- भारत की स्थलीय सीमा कितनी है?
- 15200 कि.मी.
- भारत का पूर्व से पश्चिम तक विस्तार कितना है?
- 2933 कि.मी.
- तिरंगे झंडे को संविधान सभा ने कब राष्ट्रीय झंडे के रूप में अपनाया?
- 22 जुलाई 1947 को
- ‘ जन - गण - मन ' को संविधान सभा ने राष्ट्रगान कब घोषित किया?
- 24 जनवरी, 1950 को
- ' खुदा बक्श ' पुस्तकालय कहाँ है?
- पटना
- 1784 में कोलकाता में किसने ' एशियाटिक सोसाइटी ' की स्थापना की थी?
- विलियम जोन्स
- बैंकों का राष्ट्रीयकरण कब किया गया?
- 1969 में
- किस संविधान संशोधन द्वारा 6-14 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया गया?
- 86 वां
- किस मौलिक अधिकार को 44 वें संविधान संशोधन द्वारा हटा दिया गया?
- संपत्ति का अधिकार
- 23.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा क्या कहलाती है?
- कर्क रेखा
- सशस्त्र सेना झंडा दिवस कब मनाया जाता है?
- 7 दिसंबर (शुरुआत सन् 1949)
- भारत - पाक सीमा रेखा किस नाम से पुकारी जाती है?
- रेड क्लिफ रेखा
- भारत में एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ है?
- बैरन द्वीप (अंडमान निकोबार)
- अमेरिका ने कौनसा राज्य 1867 में रूस से ख़रीदा था?
- अलास्का
- विश्व विकलांग दिवस कब मनाया जाता है?
- 3 दिसंबर
- होपमैन कप किस खेल से संबंधित है?
- टेनिस
- तेलंगाना राज्य का पहला मुख्यमंत्री कौन है?
- चंद्रशेखर राव
- भारत - श्रीलंका के बीच कौनसी खाड़ी है?
- मन्नार की खाड़ी
- अरावली पर्वतमाला की सबसे ऊँची चोटी कौनसी है?
- गुरु शिखर
- किस देश की समुद्री सीमा सबसे बड़ी है?
- कनाड़ा
- किस देश की स्थल सीमा सबसे बड़ी है?
- चीन
- म्यांमार (बर्मा) की मुद्रा कौनसी है?
- क्यात
- मौसम संबंधित परिवर्तन वायुमंडल की किस परत में होते हैं?
- क्षोभमंडल
- संसार का सबसे बड़ा सागर कौनसा है?
- दक्षिणी चीन सागर
- गौतम बुद्ध द्वारा 29 वर्ष की आयु में गृह त्याग की घटना क्या कहलाती है?
- महाभिनिष्क्रमण
- भारत में पंचवर्षीय योजना का अनुमोदन करने वाला सर्वोच्च निकाय कौनसा है?
- राष्ट्रीय विकास परिषद्
- भारत के किस राज्य की सीमा चीन, नेपाल और भूटान से मिलती है?
- सिक्किम
- नाथुला दर्रा किस राज्य में स्थित है?
- सिक्किम
- 1912 में अल - हिलाल समाचार पत्र किसने शुरु किया?
- मौलाना अबुलकलाम आजाद
- महान चिकित्सक चरक किसके दरबार में थे?
- कनिष्क
- भारत में ' मेट्रो- पुरुष ' कौन कहलाते हैं?
- श्रीधरन
- भारत की स्वतंत्रता के समय कांग्रेस अध्यक्ष कौन थे?
- जे . बी . कृपलानी
- कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच लखनऊ समझौता किस वर्ष हुआ?
- 1916
- पानीपत का तीसरा युद्ध किनके बीच हुआ?
- मराठों और अहमदशाह अब्दाली
- RBI के नियमों के अनुसार चेक और बैंक ड्राफ्ट की वैद्यता कितने समय तक होती है?
- 3 मास
- सबसे लम्बा राष्ट्रीय राजमार्ग कौनसा है?
- NH -7, वाराणसी से कन्याकुमारी तक
- संगमरमर किसका परिवर्तित रूप है?
- चूना पत्थर का
- विश्व व्यापार संगठन का मुख्यालय कहाँ है?
- जेनेवा (स्विट्ज़रलैंड)
- चौरी - चौरा कांड के बाद महात्मा गाँधी ने कौनसा आन्दोलन स्थगित कर दिया था?
- असहयोग आन्दोलन
- केरल के तट को क्या कहते हैं?
- मालाबार तट
- जेंद अवेस्ता किस धर्म की धार्मिक पुस्तक है?
- पारसी
- भारत का राष्ट्रगान सबसे पहले कब गाया गया था?
- 1911 के कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में
- प्रकृति में पाया जाने वाला कठोरतम पदार्थ कौनसा है?
- हीरा
- समुद्री जल में लवण की औसत मात्रा कितनी होती है?
- 5%
- राष्ट्रीय विकास परिषद् का अध्यक्ष कौन होता है?
- प्रधानमंत्री
- सिकंदर ने भारत पर कब आक्रमण किया?
- 326 BC (ईसा पूर्व)
- भारत का संविधान कितने समय में तैयार हुआ?
- 2 साल 11 मास 18 दिन
- भारतीय संविधान में मौलिक कर्तव्य किस देश के संविधान से लिए गए हैं?
- अमेरिकी संविधान
- संविधान की किस धारा के अंतर्गत राज्यपाल किसी राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश करता है?
- धारा 356
- प्रोटोन की खोज किसने की थी?
- रुदरफोर्ड
- भारत में प्रथम परमाणु बिजलीघर कहाँ स्थापित किया गया?
- तारापुर
- शान्तिनिकेतन की स्थापना किसने की?
- रवीन्द्रनाथ टैगोर
- अर्थशास्त्र का नोबल पुरस्कार किस वर्ष शुरु हुआ?
- 1969
- गौतम बुद्ध द्वारा देह त्याग की घटना क्या कहलाती है?
- महापरिनिर्वाण
- प्रथम बौध कौंसिल कब, कहाँ और किसके शासनकाल में हुई?
- 483 BC, राजगृह, अजातशत्रु
- सवाना घास के मैदान किस महाद्वीप में है?
- अफ्रीका
- किस संविधान संशोधन द्वारा पंचायती राज व्यवस्था लागु की गयी?
- 73 वें
- राष्ट्रपति यदि इस्तीफा देना चाहे तो किसे सौंपेगा?
- उपराष्ट्रपति
- किस राज्य में लोकसभा की सर्वाधिक सीटें हैं?
- 80, उत्तर प्रदेश
- भगवान महावीर का जन्म कहाँ हुआ?
- कुंडग्राम (वैशाली)
- चौथी बौध कौंसिल कब, कहाँ और किसके संरक्षण में हुई?
- 72 ई. कुंडलवन (कश्मीर), कनिष्क
- पृथ्वी अपनी धुरी पर कितने कोण पर झुकी है?
- 23.5 डिग्री
- वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा कितनी है?
- 21%
- वायुमंडल में कार्बनडाइऑक्साइड की मात्रा कितनी है?
- 0.03% से 0.04%
- ब्रॉड गेज रेलवे लाइन की चौड़ाई कितनी होती है?
- 1676 मिमी या 1.676 m
- भारत में पशुओं का सबसे बड़ा मेला कहाँ भरता है?
- सोनपुर (बिहार)
- 38 वीं पैरेलल किन दो देशों को बाँटती है?
- उत्तर और दक्षिण कोरिया
- ' अष्टाध्यायी ' किसने लिखी?
- पाणिनि
- बल्ब का फिलामेंट किसका बना होता है?
- टंगस्टन
- तीसरी बौध कौंसिल कब, कहाँ और किसके संरक्षण में हुई?
- 250 BC में, पाटलिपुत्र में अशोक के शासनकाल में
- ' त्रिपिटक ' किस धर्म के ग्रंथ हैं और किस भाषा में लिखे गए हैं?
- बौद्ध धर्म, पाली
- भारतीय प्रायद्वीप का क्या नाम है?
- दक्कन का पठार
- गुजरात से गोवा तक समुद्री तट क्या कहलाता है?
- कोंकण
Tags:
One Liner GK