1000 GK One Liner Questions and Answers in Hindi (Set-1)

दुनिया का सबसे लंबा लिखित संविधान: भारत का संविधान दुनिया के सबसे लंबा लिखित संविधान है। भारत के संविधान में मूल रूप से 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 8 अनुसूचियां थे। भारतीय संविधान मूल रूप से अंग्रेजी में लिखा गया था। प्रेम बिहारी नारायण रायज़ादा ने भारतीय संविधान को हाथ से लिखा था। डॉ बीआर अंबेडकर को भारतीय संविधान के पिता के रूप में जाना जाता है। भारतीय संविधान को 26 नवंबर 1949 को भारत की संविधान सभा द्वारा अपनाया गया और 26 जनवरी 1950 को प्रभावी हुआ।

One Liner GK (Part-1)

  1. भारत में जिप्सम का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है?
    • राजस्थान
  2. अंग्रेजी ईस्ट इंडिया कम्पनी ने भारत में पहला कारखाना कहाँ लगाया?
    • सूरत (गुजरात) में
  3. ' आईने अकबरी ' पुस्तक किसने लिखी?
    • अबुल फजल ने
  4. ' बुली ' शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है?
    • हॉकी
  5. ‘ उड़न परी ' किसे पुकारा जाता है?
    • पी. टी. उषा
  6. झीलों की नगरी कौनसा शहर कहलाता है?
    • उदयपुर
  7. आर्यसमाज की स्थापना कब और कहाँ की गयी थी?
    • मुंबई में 1875 में
  8. सबसे प्राचीन वेद कौनसा है?
    • ऋग्वेद
  9. ' शिक्षा दिवस ' कब मनाया जाता है?
    • 11 नवंबर को
  10. किसके जन्मदिन को शिक्षा दिवस के रूप में मनाते हैं?
    • भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिन को
  11. भाभा परमाणु अनुसन्धान केंद्र कहाँ स्थित है?
    • ट्राम्बे (मुंबई) में
  12. सन 1928 के बारदोली आन्दोलन का नेतृत्व किसने किया था?
    • सरदार बल्लभ भाई पटेल ने
  13. खालसा पंथ की स्थापना किसने की थी?
    • गुरु गोबिंद सिंह
  14. मुगल वंश की स्थापना किसने की थी?
    • बाबर
  15. भारत की पहली महिला I.P.S. अधिकारी कौन थी?
    • किरण बेदी
  16. कथक किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?
    • उत्तर प्रदेश
  17. टीपू सुल्तान की राजधानी कौनसी थी?
    • श्रीरंगपट्टनम
  18. ' चाइनामैन ' शब्द किस खेल में प्रयुक्त होता है?
    • क्रिकेट
  19. सबसे कठोरतम पदार्थ कौन सा है?
    • हीरा
  20. डायनामाईट का आविष्कार किसने किया?
    • अल्फ्रेड नोबल ने
  21. बिस्मिल्ला खान का संबंध किस वाद्ययंत्र से है?
    • शहनाई
  22. ऑस्कर पुरस्कार का संबंध किस क्षेत्र से है?
    • फिल्म
  23. AIDS का पूर्ण विस्तार क्या होगा?
    • अक्वायर्ड इम्यूनो डेफिशियेंसी सिंड्रोम
  24. जलियाँवाला बाग में गोलीबारी का आदेश किस जनरल ने दिया था?
    • माइकल ओ डायर
  25. पटना का प्राचीन नाम क्या था?
    • पाटलिपुत्र
  26. दिल्ली में लाल किला किसने बनवाया?
    • मुगल बादशाह शाहजहाँ ने
  27. नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान कहाँ स्थित है?
    • पटियाला
  28. आगा खां कप किस खेल से संबंधित है?
    • हॉकी
  29. बांदीपुर अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
    • कर्नाटक
  30. भाप इंजन का आविष्कार किसने किया था?
    • जेम्स वाट
  31. रेडियो का आविष्कार किसने किया?
    • इटली निवासी मारकोनी ने
  32. किस भारतीय राज्य की राजभाषा अंग्रेजी है?
    • नागालैंड
  33. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन था?
    • बदरुद्दीन तैयब जी
  34. भारत के प्रथम गृह मन्त्री कौन थे?
    • सरदार वल्लभभाई पटेल
  35. संसार की प्रथम महिला प्रधान मन्त्री कौन हैं?
    • सिरिमाओ भंडारनायके
  36. हड़प्पा की सभ्यता किस युग से सम्बन्धित है?
    • कांस्य युग
  37. " दीन - ए - इलाही " धर्म किस मुगल शासक ने चलाया था?
    • अकबर
  38. उगते और डूबते समय सूर्य लाल प्रतीत क्यों होता है?
    • क्योंकि लाल रंग का प्रकीर्णन सबसे कम होता है
  39. भूस्थिर उपग्रह की पृथ्वी से ऊँचाई कितनी होती है?
    • 36000 किलोमीटर
  40. चेचक के टीके की खोज किसने की?
    • एडवर्ड जेनर
  41. रेबीज के टीके की खोज किसने की?
    • लुई पास्चर
  42. दूध से दही किस जीवाणु के कारण बनता है?
    • लक्टोबैसिलस
  43. पराश्रव्य तरंगों की आवृति कितनी होती है?
    • 20000 हर्ट्ज से अधिक
  44. परमाणु बम किस सिद्दांत पर कार्य करता है?
    • नाभिकीय विखंडन
  45. विद्युत् धारा की इकाई कौनसी है?
    • एम्पीयर
  46. हृदय की धड़कन को नियंत्रित करने के लिए कौनसा खनिज आवश्यक है?
    • पोटेशियम
  47. पेनिसिलिन की खोज किसने की?
    • अलेक्जेंडर फ्लेमिंग
  48. मलेरिया की दवा ' कुनिन ' किस पौधे से प्राप्त होती है?
    • सिनकोना
  49. संसार का सबसे बड़ा फूल कौनसा है?
    • रैफलेसिया (Rafflesia)
  50. सबसे बड़ा जीवित पक्षी कौनसा है?
    • शुतुरमुर्ग
  51. संसार में सबसे छोटा पक्षी कौनसा है?
    • हमिंग बर्ड
  52. मनुष्य ने सबसे पहले किस जंतु को पालतू बनाया?
    • कुत्ता
  53. अंतरिक्ष यात्री को बाह्य आकाश कैसा दिखाई देता है?
    • काला
  54. ATM का पूर्ण विस्तार क्या होगा?
    • Automated Teller Machine
  55. संसद का संयुक्त अधिवेशन कौन बुलाता है?
    • राष्ट्रपति
  56. एलबीडबल्यू (LBW) शब्द किस खेल से है?
    • क्रिकेट
  57. वायुमंडल की कौन सी परत हमें सूर्य से आने वाली अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाती है?
    • ओजोन
  58. ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह कहाँ है?
    • अजमेर
  59. सम्राट अशोक ने किस युद्ध के बाद बोद्ध धर्म ग्रहण कर लिया था?
    • कलिंग युद्ध
  60. भारत का केन्द्रीय बैंक कौनसा है?
    • भारतीय रिज़र्व बैंक
  61. सालारजंग म्यूजियम कहाँ है?
    • हैदराबाद
  62. संसार की सबसे लम्बी नदी कौनसी है?
    • नील
  63. किस तापमान पर सेल्सियस और फारेनहाइट तापमान बराबर होता है?
    • -40 डिग्री
  64. कांसा किसकी मिश्रधातु है?
    • तांबा और टिन
  65. दलीप ट्राफी का सम्बन्ध किस खेल से है?
    • क्रिकेट
  66. LPG का पूर्ण विस्तार क्या होगा?
    • Liqified Petroleum Gas
  67. ' गीता रहस्य ' पुस्तक किसने लिखी?
    • बाल गंगाधर तिलक
  68. राज्यसभा के कितने सदस्यों का चुनाव हर 2 वर्ष बाद होता है?
    • एक - तिहाई
  69. अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष होता है?
    • चार वर्ष
  70. अयोध्या किस नदी के किनारे है?
    • सरयू
  71. जयपुर की स्थापना किसने की थी?
    • आमेर के राजा सवाई जयसिंह ने
  72. भारतीय संविधान में पहला संशोधन कब किया गया?
    • 1951 में
  73. डूरंड कप किस खेल से संबंधित है?
    • फुटबॉल
  74. सन 1907 में शुरु किया गया साहित्य का नोबल पुरस्कार किसे दिया गया?
    • रुडयार्ड किपलिंग
  75. किसके शासनकाल में मोरक्को का यात्री इब्नबतूता भारत आया?
    • मोहम्मद बिन तुगलक
  76. भारत के पहले कानून मंत्री कौन थे?
    • डॉ . भीमराव अम्बेडकर
  77. ' अभिज्ञान शाकुन्तलम ' के लेखक कौन थे?
    • कालिदास
  78. श्रमिक दिवस कब मनाया जाता है?
    • 1 मई
  79. ' ओडिसी ' किस राज्य का शास्त्रीय नृत्य है?
    • ओड़िसा
  80. भाखड़ा बांध किस नदी पर बनाया गया है?
    • सतलुज (हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में)
  81. भारत का क्षेत्रफल कितना है?
    • 32,87,263 वर्ग कि.मी. (3.287 million km²)
  82. अमेरिका ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम कब गिराया था?
    • 6 अगस्त 1945 को
  83. राष्ट्रपति चुनाव में कौन वोट डालता है?
    • संसद तथा राज्य विधानसभाओं के चुने हुए सदस्य
  84. हरियाणा के पहले राज्यपाल कौन थे?
    • धर्मवीर
  85. उत्तरी ध्रुव को दक्षिणी ध्रुव से मिलाने वाली काल्पनिक रेखा क्या कहलाती है?
    • देशांतर रेखा
  86. महात्मा गाँधी की हत्या कब और किसने की?
    • 30 जनवरी 1948 को नाथूराम गोडसे द्वारा
  87. भारत में कौनसा अनाज सबसे ज्यादा खाया जाता है?
    • चावल
  88. थल सेना दिवस कब मनाया जाता है?
    • 15 जनवरी
  89. राजस्थान के माउन्ट आबू स्थित दिलवाड़ा के मंदिर किस धर्म से संबंधित हैं?
    • जैन धर्म
  90. हीराकुंड बांध किस नदी पर बनाया गया है?
    • महानदी
  91. दिल्ली स्थित जामा मस्जिद किसने बनवाई?
    • शाहजहाँ
  92. शांतिकाल का सर्वोच्च सैन्य पुरस्कार कौनसा है?
    • अशोक चक्र
  93. राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान कहाँ स्थित है?
    • करनाल (हरियाणा)
  94. भगवान बुद्ध द्वारा सारनाथ में दिया गया पहला प्रवचन बोद्ध धर्म में क्या कहलाता है?
    • धर्मचक्रप्रवर्तन
  95. वायुसेना दिवस कब मनाया जाता है?
    • 8 अक्टूबर
  96. 1526, 1556 और 1761 के तीन ऐतिहासिक युद्ध किस नगर में हुए?
    • पानीपत (हरियाणा)
  97. किस राज्य से अलग करके तेलंगाना राज्य बनाया गया है?
    • आंध्रप्रदेश
  98. तेलंगाना किस वर्ष भारत का 29 वां राज्य बना?
    • 2 जून 2014
  99. भारत के पश्चिमी तट पर कौनसा सागर है?
    • अरब सागर
  100. UNESCO (यूनेस्को) का मुख्यालय कहाँ है?
    • पेरिस (फ्रांस)
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.