विश्व की झील से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं उत्तर - GK Quiz

विश्व की झीलें से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे एसएससी, बैंकिंग, रेलवे इत्यादि लिए महत्वपूर्ण है।

विश्व की झीलें समान्य ज्ञान

व्याख्या: कैस्पियन सागर एशिया की एक झील है जिसे अपने वृहत आकार के कारण सागर कहा जाता है। मध्य एशिया में स्थित यह झील क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी झील है। इसका क्षेत्रफल 4,30,000 वर्ग किलोमीटर तथा आयतन 78,200 घन किलोमीटर है। इसका कोई बाह्यगमन नहीं है और पानी सिर्फ़ वाष्पीकरण के द्वारा बाहर जाता है।

व्याख्या: उत्तरी अमेरिका की सुपीरियर झील विश्व की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है।
सुपीरियर झील कनाडा-संरा अमेरिका की सीमा पर स्थित एक झील है। यह विशाल झीलों में से एक है। सुपीरियर झील के उत्तर में कनाडा का ओण्टारियो प्रान्त और संराअमेरिका का मिनेसोटा राज्य हैं और दक्षिण में विस्कॉन्सिन और मिशिगन राज्य हैं।

व्याख्या: बैकाल झील दुनिया की सबसे गहरी झील है। बैकाल झील दुनिया की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। बैकाल झील रूस में पूर्वी साइबेरिया क्षेत्र के दक्षिणी भाग में स्थित एक दरार नदी है।

व्याख्या: तुर्की की लेक वॉन (लवणता 338%) विश्व की सर्वाधिक खारे पानी की झील है। मृत सागर की लवणता 243% है जो वॉन लेक के बाद दूसरे नम्बर की खारी झील है।

व्याख्या: मृत सागर समुद्र तल से 418 मीटर नीचे, दुनिया का सबसे निचला बिंदु कहा जाने वाला सागर है। इसे खारे पानी की सबसे निचली झील भी कहा जाता है। 65 किलोमीटर लंबा और 18 किलोमीटर चौड़ा यह सागर अपने उच्च घनत्व के लिए जाना जाता है, जिससे तैराकों का डूबना असंभव होता है। मृत सागर में मुख्यत: जॉर्डन नदी और अन्य छोटी नदियाँ आकर गिरती हैं।

व्याख्या: सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित नौकायन झील टिटिकाका (द. अमरीका) 3812 मी. ऊँची है।
टिटीकाका झील पेरू एवं बोलीविया की सीमा पर स्थित एक झील है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 3812 मीटर (12,500 फीट) है। जलीय मात्रा के अनुसार यह झील दक्षिण अमरीका की सबसे बड़ी झील है।

व्याख्या: विक्टोरिया झील (Lake Victoria) अफ्रीका महाद्वीप की सबसे बड़ी झील है। जो विश्व की तीसरी सबसे बड़ी मीठे पानी की झील है। यह झील विषुवत रेखा पर स्थित है। विक्टोरिया झील (Lake Victoria) अफ्रीका महाद्वीप की एकमात्र मीठे पानी की झील जो महान भ्रंश घाटी में स्थित नहीं हैं।

व्याख्या: सर्वाधिक ऊंचाई पर स्थित नौकायन झील टिटिकाका (द. अफ्रीका) है।
टिटीकाका झील पेरू एवं बोलीविया की सीमा पर स्थित एक झील है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई 3812 मीटर (12,500 फीट) है। जलीय मात्रा के अनुसार यह झील दक्षिण अमरीका की सबसे बड़ी झील है।

व्याख्या: अरल सागर के किनारे एशिया के दो देश कजाखस्तान तथा उज्बेकिस्तान है। जबकि कैस्पियन सागर के किनारे एशिया के तीन देश ईरान, कजाखस्तान एवं ताजीकिस्तान है।

व्याख्या: संयुक्त राज्य अमेरिका का शिकागो शहर, मिशीगन झील के पश्चिम किनारे पर स्थित है। सेंट लारेंस नदी और ग्रेट लेक्स का जल मार्ग विश्व का सबसे अधिक व्यस्त अन्त: स्थलीय जलमार्ग है।

व्याख्या: विक्टोरिया झील या विक्टोरिया न्यांज़ा (उकेरेवे और नलुबाले) अफ्रीका की झीलों में से सबसे बड़ी झील है। विक्टोरिया झील अफ्रीकी महाद्वीप में युगांडा, केन्या और तंजानिया की सीमा पर स्थित है। नील नदी विक्टोरिया झील से निकलती है और भूमध्य सागर में मिल जाती है। विक्टोरिया झील विश्व की सबसे बड़ी उष्णकटिबंधीय झील है और क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी अलवण झीलों में से एक है।

व्याख्या: आर्मेनिया की सीमा कैस्पियन सागर से नहीं लगी है। अपवहन द्रोणी देश-ईरान, कज़ाख़िस्तान, रूस, तुर्कमेनिस्तान

व्याख्या: ये सभी झीलें अफ्रीका महाद्वीप की झीलें है, जिसमें विक्टोरिया झील - यूगांडा, केन्या तथा तंजानिया देशों की सीमा बनाती है।

व्याख्या: कैस्पियन सागर रूस और ईरान के बीच स्थित है।
कैस्पियन सागर एशिया की एक झील है जिसे अपने वृहत आकार के कारण सागर कहा जाता है। मध्य एशिया में स्थित यह झील क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व की सबसे बड़ी झील है। इसका क्षेत्रफल 4,30,000 वर्ग किलोमीटर तथा आयतन 78,200 घन किलोमीटर है। इसका कोई बाह्यगमन नहीं है और पानी सिर्फ़ वाष्पीकरण के द्वारा बाहर जाता है।

व्याख्या: अरल सागर या अराल सागर मध्य एशिया में स्थित एक झील है जिसके बड़े आकार के कारण इसे सागर कहा जाता है, पर अब दिनोदिन इसका आकार घटता जा रहा है।
लेक मिशिगन अमरीका की सबसे बड़ी झीलों में से एक है। इसकी सीमाएँ अमरीका के चार प्रांतों इलिनाय, इंडियाना, विस्कांसिन एवं मिशिगन से लगती हैं।
ग्रेट बेयर झील उत्तरी अमेरिका के बोरियल जंगल की एक झील है। यह पूरी तरह से कनाडा में स्थित वहां की सबसे बड़ी झील है (सुपीरियर झील और ह्यूरॉन झील कनाडा-अमेरिकी सीमा पर हैं)।
आयर झील ऑस्ट्रेलिया का सबसे गहरा भाग है जिसके कारण इस झील में पानी की मात्रा हमेशा बनी रहती है।

व्याख्या: बयकाल झील दुनिया की सब से प्राचीन और गहरी झील है। यह झील 3 करोड़ वर्ष से लगातार बनी हुई है और इसकी औसत गहराई 744.4 मीटर है। हालाँकि कैस्पियन सागर विश्व की सबसे ज़्यादा पानी वाली झील है, बयकाल का स्थान दुसरे नंबर पर आता है। क्योंकि कैस्पियन का पानी खारा है, इसलिए बयकाल दुनिया की सब से बड़ी मीठे पानी की झील है।

व्याख्या: विक्टोरिया झील या विक्टोरिया न्यांज़ा (उकेरेवे और नलुबाले) अफ्रीका की झीलों में से सबसे बड़ी झील है।
अपवहन द्रोणी देश - तंजानिया, युगांडा, केन्या।

व्याख्या: फिनलैंड को "हजार झीलों की भूमि" कहा जाता है। फिनलैंड में लगभग 168,000 झीलें और 179,000 द्वीप हैं। साइमां, इसकी सबसे बड़ी झील, यूरोप की चौथी सबसे बड़ी है । फ़िनिश लेकलैंड में दुनिया की सबसे अधिक झीलें हैं, और देश के कई प्रमुख शहर, जिनमें टाम्परे, जैवस्किलाऔर कुओपियो शामिल हैं, बड़ी झीलों के करीब हैं।

व्याख्या: न्यासा झील (अंग्रेज़ी: Lake Nyasa) महान अफ़्रीकी झीलों में से एक है और पूर्वी अफ़्रीकी दरार की दक्षिणतम झील है। यह मलावी, मोज़ाम्बीक और तान्ज़ानिया के बीच स्थित है।

व्याख्या: ओनेगा झील पश्चिमोत्तरी रूस में कारेलिया गणतंत्र, लेनिनग्राद ओब्लास्त व वोलोग्दा ओब्लास्त के क्षेत्रों में स्थित एक मीठे पानी की झील है। लादोगा झील के बाद यह यूरोप की दूसरी सबसे बड़ी झील है।


Correct Answers:

CLOSE
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.