विश्व के प्रमुख नदी से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - GK Quiz (Set-1)

विश्व के प्रमुख नदी से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा लिए महत्वपूर्ण है।

Objective questions and answers related to major rivers of the world with detailed solutions, which is important for competitive exams.

विश्व के नदियाँ समान्य ज्ञान

व्याख्या: आमेजन या अमेजॉन या आमेजॉन दक्षिण अमेरिका से होकर बहने वाली एक नदी है। आयतन के हिसाब से यह विश्व की सबसे बड़ी और लम्बाई के हिसाब से दूसरी नदी है।

व्याख्या: विषुवत रेखा यानि 0°अक्षांश रेखा मुख्यतः दो महाद्वीप से गुजरती है- दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका। इनमे से एकमात्र नदी ऐसी है जो विषुवत रेखा से दोबार गुजरती है - कांगो(जायरे) नदी, जोकि अफ्रीका महाद्वीप के कांगो गणराज्य (जायरे) देश (DRC) में बहती है।

व्याख्या: वोल्गा नदी यूरोप तथा यूरोपीय रूस की सबसे लंबी नदी तथा रूस का महत्वपूर्ण जलमार्ग है। अपने उद्गम स्थान से निकलकर यह नदी 1300 मील लंबे घुमावदार मार्गों से होती हुई कैस्पियन सागर में गिरती है और मुहाने पर डेल्टा बनाती है।

वोल्गा नदी का डेल्टा लगभग 70 मील चौड़ा है और इसमें लगभग 200 निर्गम मार्ग हैं। डेल्टा समुद्र तल से 86 फुट नीचा है। वाल्दे पहाड़ी से उतरने के बाद नदी छोटी-छोटी झीलों की श्रृंखलाओं को मिलाती है।

व्याख्या: मिस्र विश्व की आदि सभ्यता वाला अफ्रीका महाद्वीप के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित एक प्रमुख विकासशील देश है। मिस्र देश की अर्थव्यवस्था में नील नदी का महत्त्वपूर्ण स्थान है, इसी कारण मिस्र को 'नील नदी का वरदान' कहा जाता है।

व्याख्या: यूरोप की राइन नदी 'कोयला नदी' के नाम से जानी जाती है। इस नदी से आगे जाने वाले सामान का 4/5 भाग कोयला तथा लोहा एवं अनाज होता है।

व्याख्या: राइन नदी व्यावसायिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। यह नदी यूरोप के कई देशों से होकर प्रवाहित होती है। इस नदी की लंबाई 700 मील है। खनिज संपत्ति से भरपूर औद्योगिक क्षेत्र में बहने एवं संसार के सर्वाधिक व्यस्त सागर में गिरने के कारण नदी का महत्व व्यापारिक मार्ग के रूप में बहुत है।

व्याख्या: वॉल्गा नदी यूरोप तथा यूरोपीय रूस की सबसे लंबी नदी तथा रूस का महत्वपूर्ण जलमार्ग है। वल्डाइ पहाड़ी पर 665 फुट ऊँचाई पर स्थित स्रोत से निकलकर, यह नदी 1,300 मील लंबे घुमावदार मार्गों से होती हुई कैस्पिऐन सागर में गिरती है और मुहाने पर डेल्टा बनाती है।

व्याख्या: सर दरया और आमु दरया मध्य एश्यिा की महत्वपूर्ण नदियां हैं। ये मध्य एश्यिा के अलग-अलग पर्वतों से निकलर अरल सागर में गिरती हैं।

व्याख्या: रिओ दे लाप्लाता दक्षिण अमरीका में उरुग्वे नदी और पराना नदी के संगम से बनने वाली एक ईस्टुअरी नदी है। संगम से अंध महासागर तक इसकी लंबाई 290 किलोमीटर है। आरजेन्टीना की राजधानी बुएनोस आइरेस और उरुग्वे की राजधानी मोन्तेविदेयो दोनों इसी नदी के किनारे बसी हुई हैं। अपने मार्ग के कुछ भाग में यह नदी आरजेन्टीना व उरुग्वे के बीच की अंतरराष्ट्रीय सीमा की भी भूमिका अदा करती है।

व्याख्या: संसार की सबसे लम्बी नदी नील है जो अफ्रीका की सबसे बड़ी झील विक्टोरिया से निकलकर विस्तृत सहारा मरुस्थल के पूर्वी भाग को पार करती हुई उत्तर में भूमध्यसागर में उतर पड़ती है। नील नदी की घाटी का दक्षिणी भाग भूमध्य रेखा के समीप स्थित है, अतः वहाँ भूमध्यरेखीय जलवायु पायी जाती है।

व्याख्या: ह्वांगहो या ह्वांगहे या ह्वांगहा जिसे पीली नदी भी कहा जाता है, चीन से होकर बहने वाली एक नदी है। लम्बाई के हिसाब से यह विश्व में सातवां स्थान रखती है। == नदी की लम्बाई (किलोमीटर मे 4845 किलोमीटर लंबाई, चीन में यह दूसरे नंबर पर है, सबसे लंबी नदी और 5464 किलोमीटर (3,395 मील) की अनुमानित लंबाई में दुनिया में छठा सबसे लंबे समय तक।

व्याख्या: लिम्पोपो नदी दक्षिण मध्य अफ़्रीका की एक प्रमुख नदी है। यह नदी हिन्द महासागर मे समाप्त होती है। जेम्बेजी नदी के बाद यह दुसरी सबसे बड़ी अफ़्रीकी नदी है जो हिन्द महासागर मे गिरती है। लिम्पोपो नदी को 'घड़ियाल नदी' कहकर भी सम्बोधित किया जाता है। अफ़्रीका की यह नदी मकर रेखा से दो बार गुजरती है।

व्याख्या: राइन नदी व्यावसायिक दृष्टिकोण से बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। यह नदी यूरोप के कई देशों से होकर प्रवाहित होती है। इस नदी की लंबाई 700 मील है। खनिज संपत्ति से भरपूर औद्योगिक क्षेत्र में बहने एवं संसार के सर्वाधिक व्यस्त सागर में गिरने के कारण नदी का महत्व व्यापारिक मार्ग के रूप में बहुत है।

व्याख्या: महावेली नदी, 335 किमी लंबी नदी है, जो श्रीलंका की सबसे लंबी नदी के रूप में शुमार है। इसमें 10,448 वर्ग किमी का जल निकासी बेसिन है, जो देश में सबसे बड़ा है, जो द्वीप के कुल क्षेत्रफल का लगभग पांचवां हिस्सा कवर करता है।

महावेली गंगा की वास्तविक शुरुआत पोलवथुरा (महाविला क्षेत्र में) से शुरू होती है, जो कैंडी जिले के नवलपिटिया के तट पर नुवारा-एलिया जिले का एक सुदूर गांव है, जो हट्टन ओया और कोटमाले ओया के जुड़ने से आगे बढ़ता है। यह नदी त्रिंकोमाली खाड़ी के दक्षिण-पश्चिमी किनारे पर बंगाल की खाड़ी तक पहुँचती है।

व्याख्या: पद्मा एक नदी है जो बांग्लादेश में गंगा की मुख्य धारा है। अर्थात् गंगा नदी बांग्लादेश में प्रवेश करते ही 'पद्मा' के नाम से जानी जाती है।

व्याख्या: मेकांग विश्व की प्रमुख नदियों में से है जो तिब्बत से शुरु होकर चीन के युनान प्रान्त, म्यानमार, थाईलैंड, लाओस तथा कम्बोडिया से होकर बहती है। लंबाई के अनुसार यह विश्व की 13वीं सबसे बड़ी नदी है और प्रवाह के आयतन दर के अनुसार 10वीं। बहाव में अनियतता तथा जलप्रपातों के कारण से इसका अधिकांश भाग नौकाओं के लिये अगम्य है।

व्याख्या: नाइजर नदी पश्चिम अफ़्रीका की प्रमुख नदी है। नील और कांगो नदी के बाद यह अफ़्रीका की तीसरी सबसे लंबी नदी है। इस नदी में मछलियाँ, मगर तथा दरियाई घोड़े अधिक मिलते हैं।

व्याख्या: वोल्गा नदी (Volga) यूरोप की एक नदी है। यह कैस्पियन सागर में गिरती है। वॉल्गा नदी यूरोप तथा यूरोपीय रूस की सबसे लंबी नदी तथा रूस का महत्वपूर्ण जलमार्ग है।

व्याख्या: यांग्त्ज़ी नदी चीन की नदी है। यह नदी एशिया की सबसे बड़ी नदी और विश्व की तीसरी सबसे बड़ी नदी है। इसकी लंबाई 6300 किमी है। यह सीकांग के पहाड़ी क्षेत्र से निकलकर, दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर बहती हुई, पूर्वी चीन सागर में गिरती है।

व्याख्या: मेकांग विश्व की प्रमुख नदियों में से है जो तिब्बत से शुरु होकर चीन के युनान प्रान्त, म्यानमार, थाईलैंड, लाओस तथा कम्बोडिया से होकर बहती है। लंबाई के अनुसार यह विश्व की 13वीं सबसे बड़ी नदी है और प्रवाह के आयतन दर के अनुसार 10वीं। बहाव में अनियतता तथा जलप्रपातों के कारण से इसका अधिकांश भाग नौकाओं के लिये अगम्य है।


Correct Answers:

CLOSE
Previous | विश्व के प्रमुख जलसंधि विश्व के प्रमुख नदी बांध | Next
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.