विश्व के महासागर एवं सागर से जुड़े ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं व्याख्या - GK Quiz (Set -2)

विश्व के महासागर एवं सागर से सम्बंधित ऑब्जेक्टिव क्वेश्चन एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा लिए महत्वपूर्ण है।

Objective questions and answers related to oceans and seas of the world with detailed solutions, which is important for competitive exams.

विश्व के महासागर एवं सागर समान्य ज्ञान

व्याख्या: काला सागर (Black Sea) यूरोप के दक्षिण-पूर्वी छोर पर स्थित है। काला सागर की सीमा उत्तर में यूक्रेन, उत्तर पूर्व में रूस, पूर्व में जॉर्जिया, दक्षिण में तुर्की और पश्चिम में बुल्गारिया और रोमानिया से लगती है।

व्याख्या: सारगैसो सागर (Sargasso Sea) उत्तरी अटलांटिक महासागर में 20° से 40° उत्तरी अक्षांशों तथा 35° से 75° पश्चिमी देशान्तरों के मध्य चारों ओर प्रवाहित होने वाली जलधाराओं के मध्य स्थित शांत एवं स्थिर जल के क्षेत्र को सारगैसो सागर कहा जाता है।

व्याख्या: टैज़मन सागर ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैण्ड के बीच दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित लगभग 2,000 किलोमीटर (1200 मील) आकार का एक दक्षिण-पश्चिमी सीमांत समुद्र है। यह उत्तर से दक्षिण तक 2800 किलोमीटर (लगभग) तक के क्षेत्र में फैला है। समुद्र का नाम डच अन्वेषक एबिल जान्सुन टैज़मन के नाम पर पड़ा था, जो पहले दर्ज यूरोपीय थे जिन्होंने न्यूज़ीलैण्ड और टैज़मेनिया में कदम रखा था।

व्याख्या: इतिहास में भूमध्य सागर के दोनों ओर के देश ही यूरोप की दुनिया थी। इसी से इसे 'भूमध्य सागर' कहा जाता है। यूरोपीय विद्वान् प्रारम्भ में यही सभ्यताएँ जानते थे और इन्हें ही प्राचीनतम मानव सभ्यता समझते थे। इनमें भी सबसे प्राचीन सभ्यता है- मिस्र की सभ्यता। भूमध्य सागर का क्षेत्रफल लगभग 25 लाख वर्ग किलोमीटर है जो भारत के क्षेत्रफल का लगभग तीन-चौथाई है। प्राचीन काल में यूनान, तुर्की, कार्थेज, स्पेन, रोम, येरुशलम, अरब तथा मिस्र जैसे देशों और नगरों के बीच स्थित होने के कारण इसे भूमध्य (धरती के मध्य का) सागर कहा जाता था। यह अटलांटिक महासागर से जिब्राल्टर द्वारा जुड़ा हुआ है जो लगभग 14 किलोमीटर चौड़ा एक जलडमरू मध्य है।

व्याख्या: सारगैसो सागर (अंग्रेजी :Sargasso Sea) उत्तरी अटलांटिक महासागर में 20° से 40° उत्तरी अक्षांशों तथा 35° से 75° पश्चिमी देशान्तरों के मध्य चारों ओर प्रवाहित होने वाली जलधाराओं के मध्य स्थित शांत एवं स्थिर जल के क्षेत्र को सारगैसो सागर कहा जाता है।

व्याख्या: कृष्ण सागर या काला सागर एक महाद्वीपीय समुद्र है जो दक्षिण-पूर्वी यूरोप, कॉकेशस और अनातोलिया के प्रायद्वीप (तुर्की) से घिरा है। अंध महासागर में यह भूमध्य और एजियन सागरों और विभिन्न जलडमरूमध्यों के माध्यम से जुड़ा हुआ है। इसमें बोस्पोरस की जलसंयोगी मारमरा सागर का नाम उल्लेखनीय है।

व्याख्या: काला सागर यूरोप को एशिया से अलग करता है। यह लगभग पूरी तरह से स्थलरुद्ध (भूमि से घिरा हुआ) है। काला सागर के सीमावर्ती देश है-

  • रोमानिया और बुल्गारिया - पश्चिम
  • यूक्रेन, रूस और जॉर्जिया - उत्तर और पूर्व
  • तुर्की से दक्षिण की ओर

व्याख्या: भूमध्य सागर की सीमा 21 देशों से लगती है- अल्बानिया, अल्जीरिया, बोस्निया और हर्जेगोविना, क्रोएशिया, साइप्रस, मिस्र, फ्रांस, ग्रीस, इजरायल, इटली, लेबनान, लीबिया, माल्टा, मोनाको, मोंटेनेग्रो, मोरक्को, स्लोवेनिया, स्पेन, सीरिया, ट्यूनीशिया और तुर्की।

व्याख्या: कैस्पियन सागर एशिया की एक झील है जिसे अपने वृहत आकार के कारण सागर कहा जाता है।

व्याख्या: वह देश जिसकी सभी सीमायें या तटरेखा केवल स्थल या फिर किसी बंद सागर से मिलती हैं, उन्हें स्थल-रुद्ध देश या भू-बद्ध (landlocked country) कहते हैं। दूसरे शब्दों में चारों ओर से सिर्फ स्थल से घिरे देश को स्थल-रुद्ध देश कहते हैं।

हंगरी की सीमा स्लोवाकिया, यूक्रेन, रोमानिया, सर्बिया, क्रोएशिया, स्लोवेनिया और ऑस्ट्रिया से लगती है।

व्याख्या: कृष्ण सागर या काला सागर एक महाद्वीपीय समुद्र है जो दक्षिण-पूर्वी यूरोप, कॉकेशस और अनातोलिया के प्रायद्वीप (तुर्की) से घिरा है। अंध महासागर में यह भूमध्य और एजियन सागरों और विभिन्न जलडमरूमध्यों के माध्यम से जुड़ा हुआ है। इसमें बोस्पोरस की जलसंयोगी मारमरा सागर का नाम उल्लेखनीय है।

व्याख्या: दक्षिणी चीन सागर चीन के दक्षिण में स्थित एक सीमांत सागर है। यह प्रशांत महासागर का एक भाग है, जो सिंगापुर से लेकर ताईवान की खाड़ी लगभग 35,00,000 वर्ग किमी में फैला हुआ है। पाँच महासागरों के बाद यह विश्व के सबसे बड़े जलक्षेत्रों में से एक है। इस सागर में बहुत से छोटे-छोटे द्वीप हैं, जिन्हें संयुक्त रूप से द्वीपसमूह कहा जाता है।

व्याख्या: मेक्सिको की खाड़ी पश्चिमी अंध महासागर का एक समुद्र है। यह उत्तर अमेरिका और क्यूबा से घिरा हुआ है और कैरिबियाई सागर के पश्चिम में स्थित है। इसका क्षेत्रफल लगभग 16 लाख वर्ग किमी है और इसका सबसे गहरा स्थान सतह से 14,383 फ़ुट (4,384 मीटर) की गहराई पर स्थित सिग्स्बी खाई है।

व्याख्या: मरमरा सागर जिसे मरमोरा सागर भी कहते हैं तुर्की की ज़मीन द्वारा लगभग पूरी तरह घिरा हुआ एक सागर है जिसके केवल दो मुख हैं - एक दार्दानेल्ज़ जलसन्धि द्वारा एजियाई सागर से जुड़ता है और दूसरा बोस्पोरुस जलसन्धि द्वारा कृष्ण सागर से। यह सागर तुर्की के यूरोपी और एशियाई भागों को अलग करता है।

व्याख्या: सेशेल्स ( सेशेल्स गणराज्य) हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है। यह अफ्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा मे और मेडागास्कर के, उत्तर पूर्व मे हिंद महासागर में स्थित है।

व्याख्या: स्वीडन यूरोपीय महाद्वीप में उत्तर में स्केंडिनेविया प्रायद्वीप में स्थित एक देश है। स्टॉकहोल्म इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर है।
स्वीडन, उत्तरी यूरोप के बाल्टिक सागर और बोथनिया की खाड़ी के पश्चिम में स्थित है, जो इसे एक लंबी तटरेखा प्रदान करता है, और स्केंडिनेविया प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्से को बनाता है।

व्याख्या: मृत सागर में अधिकतम लवणता 240 प्रति हजार है। इसमें नमक की इतनी अधिक मात्रा इसलिए है क्योंकि यह उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है जो गर्म है और इसलिए वाष्पीकरण की दर अधिक है।

व्याख्या: मृत सागर एक नमक की झील है जो पूर्व में जॉर्डन और पश्चिम में इजरायल द्वारा सीमाबद्ध है। जॉर्डन नदी के साथ इसकी मुख्य सहायक नदी के रूप में जॉर्डन रिफ्ट घाटी में मृत सागर स्थित है। यह सागर अपने उच्च घनत्व के लिए जाना जाता है, जिससे तैराकों का डूबना असंभव होता है।

व्याख्या: चाड, जिसे त्शाद भी उच्चारित किया जाता है, अफ्रीका में स्थित एक स्थलरुद्ध देश है। इसके उत्तर में लीबिया, दक्षिण में मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पूर्व में सूडान और पश्चिम में नाइजर, नाइजीरिया और कैमरून हैं।

व्याख्या: ग्रेट बैरियर रीफ, क्वींसलैंड (आस्ट्रेलिया) के उत्तरी-पूर्वी तट के समांतर बनी हुई, विश्व की यह सबसे बड़ी मूँगे की दीवार है। इसे पानी का बगीचा भी कहते हैं। ग्रेट बैरियर रीफ को वर्ष 1981 में विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था।

व्याख्या: प्रशान्त महासागर विश्व का सबसे बड़ा तथा सबसे गहरा समुद्र है। तुलनात्मक भौगौलिक अध्ययन से पता चलता है कि, इस महासागर में पृथ्वी का भाग कम तथा जलीय क्षेत्र अधिक है।

व्याख्या: सुन्दा गर्त (Sunda Trench), जो पहले जावा गर्त (Java Trench) कहलाता था, पूर्वोत्तरी हिन्द महासागर में स्थित एक 3,200 किमी तक चलने वाला एक महासागरीय गर्त है।


Correct Answers:

CLOSE
0/23
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.