मात्रक ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं उत्तर व्याख्या सहित | Units GK Quiz (Set-2)

मात्रक/इकाई (Unit) से ऑब्जेक्टिव प्रश्न एवं उत्तर विस्तृत समाधान के साथ, जो प्रतियोगी परीक्षा जैसे बैंकिंग, SSC, रेलवे, UPSC, State PSC के लिए महत्वपूर्ण है।

मात्रक/इकाई समान्य ज्ञान

व्याख्या: ऊष्मा की इकाई 'सेंटीग्रेड' नहीं है, बल्कि तापमान की इकाई है। कैलोरी, जूल एवं अर्ग ऊष्मा की इकाई हैं। ऊष्मा ऊर्जा का एक रूप है। जब ऊर्जा एक पिंड से दूसरे पिंड में तापांतर के कारण स्थानांतरित होती है, तब स्थानांतरित होने वाली ऊर्जा 'ऊष्मा' कहलाती है।

व्याख्या: द्रव्यमान को मापने की लघु इकाइयां - मिलीग्राम, माइक्रोग्राम, नैनोग्राम, पिकोग्राम तथा फेक्‍टोग्राम होती हैं। l

  • 1 पिकोग्राम = 10-12 ग्राम
  • 1 माइक्रोग्राम = 10-6 ग्राम
  • 1 फेम्टोग्राम = 10-15 ग्राम
  • 1 मिलीग्राम = 10-3 ग्राम
  • 1 नैनोग्राम = 10-9 ग्राम

व्याख्या: किसी तल के इकाई क्षेत्रफल पर लगने वाले 'बल' को 'दाब' (Presure) कहते है। दाब एक 'अदिश राशि” (Scalar quantity) है। दाब का मात्रक न्यूटन/मीटर2 होता है, जिसे 'पास्कल' (Pascal) कहते हैं।
1 पास्कल = न्यूटन/मीटर2

व्याख्या: वायुमंडलीय दाब का गैर-SI मात्रक बार है, जो 105 न्यूटन/मी.2 के समतुल्य होता है। इसे SI मात्रक के रूप में पास्कल द्वारा परिभाषित किया जाता है। 1 बार = 105 पास्कल

व्याख्या: वे राशियां जिनको व्यक्त करने के लिए दिशा एवं परिमाण दोनों की आवश्यकता होती है, सदिश राशियां कहलाती हैं। उदाहरण - बल, वेग, विस्थापन, त्वरण, संवेग आदि। जिन राशियों को व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है, दिशा की नहीं, उन्हें अदिश राशियां कहते हैं। उदाहरण - आयतन, दाब, चाल, दूरी आदि।

व्याख्या: किसी बिंदु पर विद्युत विभव को, प्राय: एक धन आवेश को अनंत से उस बिंदु तक लाने में किए गए कार्य के रूप में परिभाषित किया जाता है। विद्युत विभव का SI मात्रक जूल/कूलॉम है। विद्युत विभव एक अदिश राशि है, जबकि विद्युत क्षेत्र एक सदिश राशि है।

व्याख्या: पूर्व में तेल की मात्रा बैरेल में नापी जाती थी, अब इसे घन मीटर (Cubic Meters) में नापा जाता है। 1 बैरेल = 158.9873 लीटर, 1 बैरेल = 0.158987 घन मीटर, 1 बैरेल = 42 यू .एस. गैलन, 1 बैरेल = 34.9723 यू.के. गैलन

व्याख्या: जल प्रवाह की दर को मापने के लिए "क्यूबिक फीट प्रति सेकंड" (क्यूसेक) का प्रयोग किया जाता है।

व्याख्या: एक डॉब्सन यूनिट ओजोन के अणुओं की संख्या है जो 0 डिग्री सेल्सियस के तापमान और 1 वायुमंडल के दबाव (पृथ्वी की सतह पर वायु दबाव) पर 0.01 मिलीमीटर मोटी शुद्ध ओजोन की परत बनाने के लिए आवश्यक होगी। एक डॉब्सन यूनिट (DU) 2.6867 x 1020 अणु प्रति मीटर वर्ग के समतुल्य होता है।

व्याख्या: द्रव्यमान किसी पदार्थ का वह मूल गुण है, जो उस पदार्थ के त्वरण का विरोध करता है। सरल भाषा में द्रव्यमान से हमें किसी वस्तु का वज़न और गुरुत्वाकर्षण के प्रति उसके आकर्षण या शक्ति का पता चलता है।

व्याख्या: ल्यूमेन (lm) ज्योति फ्लक्स की इकाई है। ज्योति फ्लक्स एक ऐसी राशि है जो किसी प्रकाश स्रोत की कुल द्युती (चमक) (Total Brightness) उत्पन्न करने की क्षमता को व्यक्त करती है। ज्योति फ्लक्स को एक स्वेच्छ मात्रक ल्यूमेन में व्यक्त किया जाता है।

व्याख्या: रेडियोसक्रियता (Radioactivity) या रेडियोधर्मिता वह प्रकिया होती है जिसमें एक अस्थिर परमाणु अपने नाभिक (न्यूक्लियस) से आयनकारी विकिरण (ionizing radiation) के रूप में ऊर्जा फेंकता है। ऐसे पदार्थ जो स्वयं ही ऐसी ऊर्जा निकालते हों विकिरणशील या रेडियोधर्मी कहलाते हैं। यह विकिरण अल्फा कण, बीटा कण, गामा किरण और इलेक्ट्रॉनों के रूप में होती है। ऐसे पदार्थ जिनकी परमाण्विक नाभी स्थिर नहीं होती और जो निश्चित मात्रा में आवेशित कणों को छोड़ते हैं, रेडियोधर्मी (रेडियोऐक्टिव) कहलाते हैं।

व्याख्या: ज्योति तीव्रता का मात्रक केन्डिला है। मानक स्रोत के खुले मुख के 1 से.मी. क्षेत्रफल की ज्योति तीव्रता का 1/60 वां बहाग एक केन्डिला कहलाता है, जबकि स्रोत का ताप प्लेटिनम के गलनांक के बराबर हो।

व्याख्या: विद्युत आवेश के गति या प्रवाह में होने पर उसे विद्युत धारा (इलेक्ट्रिक करेण्ट) कहते हैं। इसकी SI इकाई एम्पीयर है। एक कूलांम प्रति सेकेण्ड की दर से प्रवाहित विद्युत आवेश को एक एम्पीयर धारा कहेंगे।

व्याख्या: डायोपप्टर लेंस के प्रकाशीय शक्ति का मात्रक है। किसी लेंस की फोकस दूरी f मीटर हो तो उसकी प्रकाशीय शक्ति 1/f डायोप्टर होगी। उत्तल लेंस के लिए डायोप्टर धनात्मक होता है और अवतल लेंस के लिए ऋणात्मक।

व्याख्या: डेसिबल (dB) एक लघुगणक इकाई है जिसका उपयोग ध्वनि स्तर को मापने के लिए किया जाता है। यह इलेक्ट्रॉनिक्स, सिग्नल और संचार में भी व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है।

व्याख्या: यंग मापांक या प्रत्यास्थता मापांक एक संख्या है जो बताती है कि किसी वस्तु या पदार्थ पर बल लगाकर उसका आकार बदलना कितना कठिन है। इसका मान वस्तु के प्रतिबल-विकृति वक्र के प्रवणता के बराबर होता है। यंग प्रत्यास्थता गुणांक का मात्रक न्यूटन/मीटर2 एवं विमीय सूत्र [ML-1T-2] होता है।

व्याख्या: किसी पदार्थ का संवेग=mv. (m=द्रव्यमान, v=वेग)
संवेग और वेग का अनुपात=mv/v=m

व्याख्या: जिन राशियों में सिर्फ परिमाण होता है उन्हें अदिश राशि कहते हैं, जैसे - चाल, दूरी, द्रव्यमान, आयतन,समय,इत्यादि

व्याख्या: आयतन एक अदिश राशि है। जिन राशियों में सिर्फ परिमाण होता है उन्हें अदिश राशि कहते हैं, जैसे - चाल, दूरी, द्रव्यमान, आयतन, समय इत्यादि।


Correct Answers:

CLOSE
0/20
Incorrect Answer..!
Correct Answer..!
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.