भारत के राष्ट्रीय प्रतीक
इस लेख में, भारत के राष्ट्रीय प्रतीक यानि राजचिन्ह, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्र गान, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय पंचांग (कैलेंडर), राष्ट्रीय पशु, राष्ट्रीय पक्षी, राष्ट्रीय पेड़, राष्ट्रीय फल, राष्ट्रीय पुष्प, राष्ट्रीय नदी एवं राष्ट्रीय जलीय जीव के बारे कुछ तथ्य जानेंगे।
भारत के राजचिह्न |
भारत के राजचिह्न को सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ से लिया गया है। राजचिह्न में चार सिंह हैं, जिसमें तीन दृश्यमान हैं। |
राजचिह्न के निचले हिस्से पर चार घोड़े और सांड (दृश्यमान) एवं शेर तथा हाथी (अदृश्य ) की उभड़ी हुई मूर्तियां हैं। इसके बिच-बिच में चक्र बना हुआ हैं। |
राजचिह्न के निचले हिस्से पर वाक्य सत्यमेव जयते लिखा है। यह वाक्य मुण्डकोपनिषद से लिया गया है। |
एक ही पत्थर को काट कर बनाए गए इस सिंह स्तंभ के ऊपर धर्मचक्र रखा हुआ है। |
भारत सरकार ने राजचिह्न को 26 जनवरी 1950 को अपनाया था। |
राष्ट्रीय ध्वज |
राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई 1947 को अपनाया गया था। |
ध्वज की लंबाई एवं चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। |
ध्वज के मध्य में बने पहिए का प्रारूप सारनाथ अशोक के सिंह स्तंभ पर बने चक्र से लिया गया है। |
ध्वज के मध्य बने पहिए धर्मचक्र में 24 तीलियाँ हैं। |
राष्ट्रीय ध्वज का प्रदर्शन भारतीय ध्वज सहिंता, 2002 द्वारा नियंत्रित हैं। भारतीय ध्वज सहिंता, 2002 को 26 जनवरी 2002 लागू किया गया था। |
ध्वज संहिता 2002 के प्रावधानों के अनुसार, प्रतीक और नाम (अनुचित प्रयोग निवारण) अधिनियम, 1950 एवं राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1971 और इस विषय पर बने किसी भी अन्य कानून में प्रदान की गई सीमा को छोड़कर, आम जनता, निजी संगठनों, शैक्षणिक संस्थानों आदि के सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रदर्शन पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। |
राष्ट्रीय गान |
भारत का राष्ट्रीय गान 'जन गण मन' हैं। जो पहली बार 27 दिसम्बर 1911 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में गाया गया था। |
यह भारतीय संविधान द्वारा 24 जनवरी 1950 में अपनाया गया था। |
यह मूलतः बंगाली में रविंद्रनाथ टैगोर द्वारा लिख गया था। |
मूल कविता के पाँच पद हैं। इसका पहला पद राष्ट्रीय गान का पूर्ण संस्करण हैं। |
राष्ट्र गान के गायन की अवधि 52 सेकंड हैं। |
राष्ट्रीय गीत |
भारत का राष्ट्रीय गीत 'वन्दे मातरम्' हैं। जो बंकीमचंद्र चटर्जी द्वारा रचित पुस्तक आनन्द मठ से लिया गया हैं। |
यह पहली बार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 1896 सत्र में गाया गया था। |
यह स्वतंत्रता की लड़ाई में लोगों के लिए प्ररेणा का स्रोत था। |
इसका स्थान जन गण मन के बराबर है। |
राष्ट्रीय पंचांग (कैलेंडर) |
राष्ट्रीय कैलेंडर शक संवत पर आधारित हैं। इसे 22 मार्च 1957 को अपनाया गया था। |
चैत्र, इस कैलेंडर में पहला महीना हैं। सामान्यत: 1 चैत्र 22 मार्च को और लीप वर्ष में 21 मार्च को होता हैं। |
प्रतीक | नाम | प्रतीक | नाम |
राष्ट्रीय पशु | बाघ | राष्ट्रीय पक्षी | मयूर |
राष्ट्रीय फल | आम | राष्ट्रीय पुष्प | कमल |
राष्ट्रीय पेड़ | बरगद | राष्ट्रीय नदी | गंगा नदी |
राष्ट्रीय जलीय जीव | गंगा की डॉल्फिन | | |