भारत की भाषाएं, राजभाषा, हिंदी दिवस के बारे में मुख्य तथ्य और जानकारी - General Knowledge

भारत की भाषाएं

इस लेख में, भारत की भाषा, राजभाषा, हिंदी दिवस एवं विश्व हिंदी दिवस से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य के बारे में जानेंगे।

भारत की भाषा से सम्बंधित तथ्य
भारतीय संविधान द्वारा मान्यता प्राप्त भाषाओं की संख्या 22 हैं।
1950 में भारतीय संविधान की स्थापना के समय में, मान्यता प्राप्त भाषाओं की संख्या 14 था।
आठवीं अनुसूची में तदोपरांत जोड़ी गई भाषाएँ- सिंधी, कोंकणी, नेपाली, मणिपुरी, मैथिली, डोगरी, बोडो और संथाली
शास्त्रीय भाषा का दर्जा पाने वाली पहली भाषा तमिल हैं।
भारत के संविधान द्वारा निर्धारित सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की राजभाषा अंग्रेज़ी हैं।
भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची के अंतर्गत आने वाली भाषाएं हैं-
1. असमिया, 2. ओड़िया, 3. उर्दू, 4. कन्नड़, 5. कश्मीरी, 6. गुजराती, 7. तमिल, 8. तेलुगु, 9. पंजाबी, 10. बंगला, 11. मराठी, 12. मलयालम, 13. संस्कृत, 14. सिंधी, 15. हिंदी, 16. मणिपुरी, 17. नेपाली, 18. कोंकणी, 19. मैथिली, 20. संथाली, 21. बोडो, 22. डोगरी।
आधिकारिक भाषा या राजभाषा
संविधान का भाग-17 अनुच्छेद 343 से 351 में राजभाषा भाषा से संबंधित है।
देवनागरी लिपि में लिखी जाने वाली हिंदी संघ की राजभाषा भाषा है।
प्रथम राजभाषा आयोग की नियुक्ति 1955 में श्री बाल गंगाधर खेर की अध्यक्ष के रूप में हुई थी।
किसी राज्य का विधानमंडल उस राज्य के आधिकारिक प्रयोजनों के लिए राज्य या हिंदी में उपयोग की जाने वाली किसी एक या अधिक भाषाओं को अपना सकता है।
हिंदी दिवस
राष्ट्रीय हिंदी दिवस प्रति वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है।
14 सितंबर, 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया था।
पहली बार हिंदी दिवस 14 सितंबर, 1953 को मनाया गया था, जब भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने इस दिन को हिंदी दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था।
विश्व हिंदी दिवस
विश्व हिंदी दिवस प्रति वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है।
10 जनवरी, 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रथम विश्व हिंदी सम्मेलन का उद्घाटन किये थे।
इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देना।
पहली बार विश्व हिंदी दिवस 2006 को मनाया गया था।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी 2006 को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी।
Previous Post Next Post
If you find any error or want to give any suggestion, please write to us via Feedback form.